फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   छोटी सी उमर में देश व विदेशों में नाम कमा चुके हैं सद् भाव व सक्षम

छोटी सी उमर में देश व विदेशों में नाम कमा चुके हैं सद् भाव व सक्षम

Thu, 23 Nov 2017 01:53 AM IST
Updated Thu, 23 Nov 2017 01:53 AM IST
विज्ञापन
छोटी सी उमर में देश व विदेशों में नाम कमा चुके हैं सद् भाव व सक्षम
शतरंज खिलाड़ी सम्मानित - फोटो : अमर उजाला
नैनीताल। बागेश्वर निवासी दो छोटे भाइयों सक्षम, सद्भाव ने शतरंज के क्षेत्र में देश, विदेशों में ख्याति हासिल कर ली है। लोग उनके कायल बन चुके हैं। बुधवार को इन खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मूल रूप से बागेश्वर निवासी एलआईसी के अभिकर्ता बालम सिंह रौतेला, गृहणी मां किरन रौतेला के पुत्र सक्षम (13 वर्ष) वर्तमान में कक्षा नौ में पढ़ते हैं जबकि दूसरे भाई सद्भाव (सात वर्ष) कक्षा दो के छात्र हैं। दोनों बागेश्वर के जिम कॉर्बेट स्कूल में पढ़ते हैं। सक्षम वर्ष 2012 में पहली बार शतरंज खेलने नैनीताल पहुंचे थे। उन्होंने 2013 से लेकर 2015 तक पटना निवासी आशुतोष कुमार से पटना में कोचिंग ली। 2015 से वह दिल्ली के इंडिया टीम के जाने माने शतरंज कोच विशाल सरीन से कोचिंग ले रहे हैं। सक्षम ने भारत समेत लंदन, दुबई, ढाका, बांग्लादेश, काठमांडू में शतरंज के क्षेत्र में विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। सक्षम ने 85 प्रतियोगिताओं में भाग लिया है। उनकी सर्वोच्च रैंकिंग 1969 रही है। सद्भाव ने मात्र पांच वर्ष की उम्र में 2015 से कोचिंग लेने के साथ ही प्रतियोगिताओं में भाग लेने लगा। उन्होंने बांग्लादेश, दुबई, नेपाल समेत भारत के कई राज्यों में हुई 30 प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर लिया है। नैनीताल सम्मान समारोह में भाग लेने पहुंचे सद्भाव ने बताया कि वह अप्रैल 2018 में एशियन अंडर आठ प्रतियोगिता में बैंकॉक जाएंगे। अक्तूबर में स्पेन में खेलने जाएंगे। दोनों भाइयों की तमन्ना ग्रेड मास्टर बनकर अपने प्रदेश, देश का नाम रोशन करने की है। मुख्य अतिथि पूर्व ओलंपियन राजेंद्र सिंह रावत, विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक डॉ. नारायण सिंह जंतवाल की मौजूदगी में सभी ने इनकी सराहना की। वहां नीरज साह, डॉ. सरस्वती खेतवाल, प्रो. जीएल साह, मनोज साह, कमलेश ढौैंडियाल, सचिन नेगी, अभिषेक मेहरा, सौरभ रावत, दिग्विजय सिंह बिष्ट, रुचिर साह, गिरीश कांडपाल, विमल साह, रविप्रकाश जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed