फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   मतदाता सूची में मकान मालिक किराएदारों के नाम न बताने पर संगणको को हो रही परेशानी

मतदाता सूची में मकान मालिक किराएदारों के नाम न बताने पर संगणको को हो रही परेशानी

Wed, 22 Nov 2017 02:02 AM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
मतदाता सूची में मकान मालिक किराएदारों के नाम न बताने पर संगणको को हो रही परेशानी
रामनगर (नैनीताल)। इन दिनों नगर निकाय चुनाव की मतदाता सूची बनाने का कार्य चल रहा है। इसके लिए पालिका के संगणक घर-घर जाकर मतदाताओं का विवरण जुटा रहे हैं लेकिन कर से बचने के लिए भवन स्वामी अपने मकानों में रहने वाले किराएदारों का नाम बताने से बच रहे हैं। वह कई चक्कर लगा रहे हैं। इससे संगणकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नगर पालिका के ईओ मनोज दास ने बताया कि 2011 की जनगणना के अनुसार नगरपालिका क्षेत्र में 10620 मकान दर्ज हैं। इनमें 54787 लोग रहते हैं, जिनमें 28386 पुरुष, 26401 महिलाएं हैं। एससी वर्ग के लोगों की संख्या 5068 है। इनमें पुरुष 2586 पुरुष, 2482 महिलाएं हैं, वहीं एसटी वर्ग के 54 लोगों में 29 पुरुष, 24 महिलाएं हैं लेकिन इन दिनों वोटर लिस्ट बन रही है। इसके तहत संगणक लोगों के घर जाकर उनके सही नाम, पता अंकित कराने, गलत नाम हटाने, पात्र व्यक्तियों के नाम जोड़ने को कह रहे हैं लेकिन कर से बचने के लिए कई मकान मालिक अपने किराएदारों का विवरण नहीं बता रहे हैं। उन्होंने किराएदारों से भी कह दिया कि मकान मालिक से संपर्क करें। उन्हें कुछ नहीं पता। दास ने ऐसे मकान मालिकों को बताया कि आजकल मतदाता सूची को संशोधित किया जा है न कि कोई कर सर्वे। इसके लिए शहर में सार्वजनिक घोषणा भी कराई जा चुकी है।
विज्ञापन


वार्डों की संख्या 15 से बढ़कर हुई 20 लेकिन नामकरण नहीं
रामनगर (नैनीताल)। नगरपालिका के अंतर्गत आने वाले वार्डों का विस्तार किया गया है। पूर्व में वार्डों की संख्या 15 थी जो अब बढ़कर 20 हो गई है लेकिन वार्डों का सीमांकन तो हो गया लेकिन उन वार्डों की संख्या, नाम अभी तय नहीं हो पाया है। ईओ दास ने बताया कि वोटर लिस्ट पूरी होने पर मतदाताओं के सभी तरीकों के आंकड़ों को देखते हुए संख्या, नाम, आरक्षण घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed