फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   उपपा ने पार्टी कार्यालय मे किया बैठक का आयोजन

उपपा ने पार्टी कार्यालय मे किया बैठक का आयोजन

Thu, 16 Nov 2017 02:18 AM IST
Updated Thu, 16 Nov 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
उपपा ने पार्टी कार्यालय मे किया बैठक का आयोजन
रामनगर (नैनीताल)। मुख्यमंत्री की घोषणा, चेतावनी के बावजूद मरीजों को निजी अस्पतालों में मुफ्त उपचार नहीं मिल रहा है। इस पर उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने नाराजगी, आक्रोश व्यक्त किया है। पार्टी ने मुख्यमंत्री को ईमेल से ज्ञापन भी भेजा। इसमें पात्र मरीजों को योजना के तहत मुफ्त इलाज की सुविधा दिलाने की मांग की गई। लखनपुर स्थित पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रभात ध्यानी ने कहा कि त्रिवेंद्र रावत सरकार मरीजों के साथ भद्दा मजाक कर रही है। इसी कारण मुख्यमंत्री की घोषणा के बावजूद प्रदेश के निजी अस्पताल मरीजों के मुफ्त उपचार में आनाकानी कर रहे हैं। निजी अस्पताल संचालक इसका नया आदेश, बकाया भुगतान न मिलने की बात कर रहे हैं। बताया कि मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा कार्ड दिखाने के बावजूद भरतपुरी निवासी कमला पांडे, दुर्गापुरी निवासी राजेंद्र सिंह का ऑपरेशन नहीं हो सका। इससे लोककल्याणकारी राज्य की संवैधानिक अवधारणा को ठेस पहुंच रही है। बैठक में हरीश चंद्र जोशी, सुरेंद्र प्रसाद भदोला, चंदूलाल मेंदोलिया, मनोज पांडे, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed