{"_id":"59ef9fb54f1c1baf678b7573","slug":"150887629015-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल बैंक ने नोएडा में शुरू किया नैनी बिजनेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल बैंक ने नोएडा में शुरू किया नैनी बिजनेस
Updated Wed, 25 Oct 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। नैनीताल बैंक ने पंचकुइयां रोड दिल्ली स्थित क्षेत्रीय कार्यालय को सेक्टर 62 नोएडा (यूपी) में स्थानांतरित कर दिया है। वहां नैनीताल बैंक का दिल्ली क्षेत्रीय कार्यालय, नैनी लोन प्वाइंट समेत नैनीताल बैंक के अध्यक्ष का शिविर कार्यालय एक ही स्थान पर कार्य करने लगा है। इसका नाम नैनी बिजनेस सेंटर रखा गया है।
बैंक ऑफ बड़ौदा (बॉब) की नैनीताल बैंक में 98.57 फीसदी अंशधारिता है। इसलिए बॉब के कार्यकारी निदेशक अशोक कुमार गर्ग ने नोएडा में मंगलवार को इस परिसर का उद्घाटन किया। मुख्य परिचालन अधिकारी एके सिंह ने बताया कि बैंक का कुल व्यवसाय दस हजार करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। बैंक पांच राज्यों उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा एवं राजस्थान में 135 शाखाओं के माध्यम से वित्तीय सेवाएं प्रदान कर रहा है। कहा कि नैनीताल बैंक विगत 96 वर्षों से अपने कार्य क्षेत्र में सभी वर्गों के लिए सुविधाजनक बैंकिंग सेवाएं प्रदान कर रहा है। वहां बैंक के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश शर्मा, निदेशक मंडल के सभी गणमान्य सदस्य, दिल्ली क्षेत्र के सभी शाखा प्रमुख, अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य अतिथि थे।