{"_id":"59e4e9db4f1c1b6d548b7980","slug":"150817436719-garud-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांप ने महिला को दूसरी बार डंसा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांप ने महिला को दूसरी बार डंसा, मौत
Updated Mon, 16 Oct 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरुड़ (बागेश्वर)। थाना क्षेत्र बैजनाथ के अंतर्गत एक महिला की सांप के काटने मौत हो गई। महिला को तीन माह पहले भी सांप ने काटा था।
थाना क्षेत्र बैजनाथ के खडेरिया गांव निवासी राधिका देवी (45) पत्नी तुुला राम को तीन माह पूर्व सांप से काटा था। वैद्य के इलाज के बाद वह कुछ ठीक हो गई थी। सोमवार देर शाम एक सांप ने उसे घर के पास फिर से काट लिया। मृतका के पुत्र पूरन चंद्र ने बताया कि वह मां को इलाज के लिए वैद्य के घर ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उनकी मां ने दम तोड़ दिया।
कपकोट के पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, जिला पंचायत सदस्य शिव सिंह बिष्ट भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष देवकी नंदन जोशी, रमेश जोशी ने वन विभाग से महिला के परिजनों को तत्काल आर्थिक सहायता देने की मांग की है।