{"_id":"59d91a504f1c1bca678b49f3","slug":"15074003286-garud-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मटेना के बच्चों ने शोध अध्ययन के तहत वन संग्रहालय से ली महत्वपूर्ण जानकारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मटेना के बच्चों ने शोध अध्ययन के तहत वन संग्रहालय से ली महत्वपूर्ण जानकारियां
Updated Sat, 07 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरुड़ (बागेश्वर)। जूनियर हाइस्कूल मटेना के बच्चों ने शोध अध्ययन के तहत वन विभाग के गरुड़ बाजार स्थित वन संग्रहालय का भ्रमण किया। स्कूल के हेड टीचर एवं राष्ट्रपति अवॉर्ड विजेता शिक्षक डीएल वर्मा ने कहा कि संग्रहालय वन्य प्राणियों और पेड़ पौधो पर शोध के लिए मील का पत्थर साबित हो सकता है।
हेड टीचर वर्मा शोध अध्ययन के तहत जूनियर हाइस्कूल मटेना के बच्चों को वन संग्रहालय लाए। बच्चे संग्रहालय को देखकर खुश हुए। शिक्षक वर्मा ने बच्चों को संग्रहालय में रखी हर वस्तु के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वर्मा ने कहा कि संग्रहालय को देखने से बच्चों को बहुत कुछ सीखने को मिला। वन रेंजर श्याम सिंह करायत ने बच्चों को जंगली जानवरों और उनकी प्रजातियों के बारे में जानकारियां दी। उन्होंने जंगली जानवरों के हमले से बचने के टिप्स भी दिए। मौके पर शिक्षक संतोष कुमार आदि मौजूद थे। ब्यूरो