{"_id":"59d7ce5a4f1c1b72548b5fdd","slug":"150731534320-sitarganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीवन बीमा निगम ने मेधावियों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीवन बीमा निगम ने मेधावियों को किया सम्मानित
Updated Sat, 07 Oct 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नानकमत्ता। भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा रामनिवास सरस्वती अग्रवाल सरस्वती शिशु मंदिर में शुक्रवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। शाखा प्रबंधक निरंजन जोशी ने सत्र 2010-17 में अपनी-अपनी कक्षाओं में प्रथम आए छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया। बीमा निगम के मुख्य सलाहकार कीर्ति बल्लभ जोशी ने बताया कि सामाजिक योजना के तहत चुनिंदा स्कूलों को निगम गोद लेता है। वहां पर विद्यालय के अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, मुल्ली सिंह राणा, प्रकाश डिक्टिया, प्रमोद राणा, विरेंद्र बिष्ट, जानकी चंद, सुमन, गुरमेज सिंह, गुड्डू राणा, संतोष सिंह राणा आदि थे।
विज्ञापन