{"_id":"59d3ef5a4f1c1bc9538b58de","slug":"150706164517-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीडी निस्तारण नही किये जाने पर कर्मियो का धरना प्रदर्शन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीडी निस्तारण नही किये जाने पर कर्मियो का धरना प्रदर्शन जारी
Updated Wed, 04 Oct 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। खनन प्रभाग के कर्मचारियों ने वन विकास निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक से आरोपित पीडी (जुर्माने) के निस्तारण की मांग की है। इसके लिए उन्होंने मंगलवार को प्रभागीय कार्यालय में धरना देकर विरोध, प्रदर्शन किया।
कर्मचारी संगठन खनन प्रभाग के अध्यक्ष ध्यान सिंह अधिकारी ने बताया कि नदियों से उपखनिज की चोरी अवैध वाहनों से की जाती है। अवैध उपखनिजों का भंडारण स्टोन क्रशरों में किया जाता है। जब भी प्रशासन स्टोन क्रशरों पर छापा मारता है तो भारी जुर्माना वसूला जाता है, लेकिन वन विभाग उसी अवैध उपखनिज की पीडी को वन विकास निगम पर आरोपित कर रहा है। सेवानिवृत्ति के बाद होने वाले देय को पीडी प्रकरण बताकर बकाया भुगतान रोका जा रहा है, जो गलत है। अनुभाग अधिकारी फकीर राम आर्या ने कहा कि पीडी का निस्तारण होने तक खनन से संबंधित कोई भी कार्य नहीं होगा। छह अक्तूबर से क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय पर धरना, प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान सुरेश चंद्र सुयाल, त्रिलोक सिंह बिष्ट, पान सिंह रावत, थान सिंह बिष्ट, भोला दत्त चौबे, गोपाल लोहला, हरीश ध्यानी आदि थे।