{"_id":"59b58d3e4f1c1be27f8b5ade","slug":"150507041985-0-sitarganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटबाल मैच में टैगोरनगर ने षांतिनगर को 5-0 से धोया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटबाल मैच में टैगोरनगर ने षांतिनगर को 5-0 से धोया
Updated Mon, 11 Sep 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शक्तिफार्म। टैगोर ट्राफी अंतर जनपदीय फुटबाल टूर्नामेंट के अंतिम लीग मैच में मेजबान टैगोरनगर ने शांति नगर (रामपुर) को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से शिकस्त दी। मुख्य अतिथि मंडी समिति अध्यक्ष हरपाल सिंह ने दो गोल दागने वाले सुमित विश्वास को मैन ऑफ द मैच की ट्राफी प्रदान की।
मैच में मेजबान ने विरोधी शांतिनगर पर शुरू से ही दवाब बनाए रखा। खेल के पांचवें मिनट में संजय सिंह ने पहला गोल दागकर टीम का खाता खोला। आठवें मिनट में विरोधी गोलकीपर की गलती पर मिले पेनाल्टी किक को सुमित विश्वास ने गोल में बदल स्कोर 2-0 किया। खेल के दूसरे हाफ में शुभम, माधव व सुमित ने एक-एक गोल कर अंतिम स्कोर 5-0 किया। शांतिनगर की ओर से अमित, बंडिया व दिलीप ने भी टैगोरनगर के गोल पोस्ट पर कई प्रहार किया। परंतु रक्षा पंक्ति के दीपांकर, विश्वजीत और गोलकीपर मुकेश खान ने बेहतरीन बचाव कर गोल नहीं होने दिया। मैच में सुकांत ब्रहम रेफरी, पंकज राय और सब्यसाची हालदार कमेंट्रेटर, दीपेन सेन व सुजीत विश्वास स्कोरर, सुमित मंडल व मनोज खान लाइनमैन रहे। वहां तारक मंडल, सरताज अहमद, ब्रजमोहन नेगी, चंद्रकांत दास, सुबल विश्वास, अजीत हालदार, बाबूराम मंडल, किशोर राय, श्यामल सरकार, रबिन खान आदि थे।