फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पीएम आवास योजना में हुए फर्जीवाड़े का मुकदमा दर्ज करने को एसएसपी को पत्र भेजा

पीएम आवास योजना में हुए फर्जीवाड़े का मुकदमा दर्ज करने को एसएसपी को पत्र भेजा

Sun, 03 Sep 2017 12:04 AM IST
Updated Sun, 03 Sep 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
पीएम आवास योजना में हुए फर्जीवाड़े का मुकदमा दर्ज करने को एसएसपी को पत्र भेजा
खटीमा। राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष संतोष गौरव ने एसएसपी को पत्र भेजकर प्रधानमंत्री आवास योजना में हुए फर्जीवाड़े में मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत दिनेशपुर और काशीपुर के बैंक ने मिलीभगत कर फर्जी चेक से रकम निकाल ली।
विज्ञापन


इसकी तहरीर काशीपुर कोतवाली पुलिस को सौंपी है। उन्होंने कहा कि इस मामले में प्रभारी निरीक्षक यह कहकर मुकदमा पंजीकृत नहीं कर रहे हैं कि यह मामला उच्चाधिकारियों को परीक्षण के लिए भेजा गया है। बताया कि इस मामले में बाजपुर के एसडीएम ने जांच कर कोतवाल काशीपुर को मुकदमा पंजीकृत करने के लिए तहरीर सौंपी है। लेकिन उसमें अभी तक मुकदमा पंजीकृत नहीं किया गया है।
विज्ञापन


कहा कि इस मामले में एसडीएम की जांच में स्पष्ट हो गया है कि बैंक, पालिका के लोगों की मिलीभगत से धनराशि का दुरुपयोग किया गया है। उन्होंने एसएसपी से इस प्रकरण को संज्ञान लेते हुए आरोपियों के विरुद्घ मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed