फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   शादी करके ही मानी प्रेमिका

शादी करके ही मानी प्रेमिका

Thu, 31 Aug 2017 12:16 AM IST
Updated Thu, 31 Aug 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
शादी करके ही मानी प्रेमिका
सितारगंज। सप्ताह भर पहले फरार प्रेमी युगल ने आर्य समाज मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज के साथ विवाह कर हाईकोर्ट से सुरक्षा मांगी थी। कोर्ट के सुरक्षा देने के आदेश के बाद प्रेमी युगल वापस कोतवाली आया। यहां प्रेमिका से उसके परिजनों ने घर लौट चलने की काफी मिन्नतें की, लेकिन प्रेमिका अपने प्रेमी के साथ रहने के फैसले पर अडिग रही। इसके बाद पुलिस ने उसे ससुराल पक्ष के साथ घर भेज दिया।
विज्ञापन

बीती 26 अगस्त को नगर के पैरपुरा की एक युवती प्रेमनगर के अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी। उसी दिन युवती ने रुद्रपुर के आर्य समाज मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी रचाई। इसके बाद दोनों प्रेमियों ने नैनीताल हाइकोर्ट जाकर खुद की जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई। इस पर हाइकोर्ट ने कोतवाली पुलिस को दोनों की सुरक्षा के आदेश दिए। बुधवार को युवती अपने प्रेमी के साथ हाइकोर्ट का आदेश लेकर कोतवाली पहुंची। यहां युवती के परिजन भी आ गए और युवती से घर वापस ले जाने की बात कहते हुए मिन्नतेेें करने लगे।
विज्ञापन

करीब दो घंटे तक कोतवाली में युवती के परिजन उसे घर ले जाने के लिए राजी करते रहे, लेकिन युवती नहीं मानी। वह प्रेमी युवक से शादी कर लेने की बात कहते हुए उसके साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। इसके बाद पुलिस ने उसे ससुराल पक्ष के साथ घर भेज दिया। एसएसआई बीएस बिष्ट ने बताया कि युवती बालिग है। हाइकोर्ट ने दोनों की सुरक्षा का आदेश दिया है। कोर्ट के आदेशानुसार उसे ससुरालियों के साथ भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed