फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   केन्या के जेम्स किपेटिंग कोरिर बने मानसून मैराथन के चैंपियन

केन्या के जेम्स किपेटिंग कोरिर बने मानसून मैराथन के चैंपियन

Mon, 28 Aug 2017 02:36 AM IST
Updated Mon, 28 Aug 2017 02:36 AM IST
विज्ञापन
केन्या के जेम्स किपेटिंग कोरिर बने मानसून मैराथन के चैंपियन
नैनीताल। आठवीं नैनीताल मानसून माउंटेन मैराथन-2017 के 21 किमी ओपन प्रतियोगिता में केन्या के जेम्स किपेटिंग कोरिर ने पहला स्थान प्राप्त किया। उन्होंने 1 घंटा 9 मिनट में दौड़ पूरी कर यह कामयाबी पाई। दूसरे स्थान पर पिथौरागढ़ के पूरन सिंह धामी रहे उन्होंने अपनी दौड़ 1 घंटे 11 मिनट 1 सेंकेंड में पूरी की। तीसरा स्थान देहरादून के रविंद्र तिवारी को मिला। उन्होंने 1 घंटे 12 मिनट में दौड़ पूरी। प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में कुल 580 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

रन टू लिव संस्था की ओर से आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि ओएनजीसी के इंजीनियर योगेंद्र गर्ब्याल और एलआईसी के सीनियर डिविजनल मैनेजर पीएस नेगी ने किया। ओपन महिला वर्ग में मुज्जफरनगर की अर्पिता सैनी ने पहला, हाथरस की अनिता चौैधरी दूसरे और पिथौरागढ़ की तुलसी खोलिया तीसरे स्थान पर रही। पुरुषों की10 किमी दौड़ में दर्शन रावत, मोहन चंद्र और प्रकाश चंद्र पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। बुजुर्ग वर्ग की 10 किमी दौड़ में मुकेश राणा, चरन सिंह और जगदीश राम ने बाजी मारी। सीनियर बालक वर्ग में सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के सौरभ बधानी पहले, हरमन माइनर भीमताल के दीपक दूसरे और घोड़ाखाल के ही सुधांशु खारी तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में जीआईसी बगड़ की करुणा, निशांत नैनीताल की प्रियंका बुधलाकोटी, एमएलसाह बाल विद्या मंदिर नैनीताल की भानुप्रिया बिष्ट ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। जूनियर बालक वर्ग में सेंट जोंस स्कूल नैनीताल के सरफराज और कार्तिक कुमार, सरस्वती शिशु मंदिर के आदित्य जबकि बालिका वर्ग में सेंटमेरी नैनीताल की मानसी साह, बाल विद्या मंदिर की दिव्यांशी नवल, सैनिक स्कूल की नेहा ने बाजी मारी। पुरुषों के 21 किमी ओपन दौड़ में प्रतिभाग करने वाले नैनीताल के महेंद्र बिष्ट, सुरेंद्र गोस्वामी और हरीश कोरंगा को पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

विजेता प्रतिभागियों को योगेंद्र गर्ब्याल, पीएस नेगी, प्रीतम बिंद, घमंडा राम ड्यूडी, पी.शंकर, जुनैद कुरैशी, प्रवीण सिंह, आर रविंद्र, हरिशंकर कंसल, गोपाल पाल, डीएस गुंजियाल आदि ने पुरस्कृत किया। रन टू लिव के मुख्य संयोजक हरीश तिवारी के नेतृत्व में चली प्रतियोगिता को सफल बनाने में अध्यक्ष चंद्र विजय सिंह बिष्ट, सचिव विरेंद्र हयांकी, मनीष जोशी, विनोद पंत, बालम मेहरा, खजान सिंह डंगवाल, आलोक साह, मुकेश साह, भूपाल नयाल, संदीप गुप्ता, प्रवीण सिंह, आरएस कालाकोटी, विनय चौहान समेत कई खेल प्रेमी जुटे रहें। संचालन हेमंत बिष्ट और नवीन पांडे ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिथौरागढ़ के पूरन धामी दूसरे और देहरादून के रविंद्र तिवारी तीसरे स्थान पर रहे


रन फार फन के ये विजेता
नैनीताल। प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण रन फार फन दौड़ रही जिसका लक्की ड्रा के माध्यम से चयन किया गया। स्मेला तिवारी, उत्कर्ष साह, रिधि पंत, जया साह, करन, गौरव पांडे आदि विजेता रहे। प्रतियोगिता में 100 से अधिक बच्चों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed