{"_id":"599dc5f14f1c1b485b8b46b6","slug":"15035120753-garud-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंदा के जयकारों और भंडारे साथ मवई में आठूं संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंदा के जयकारों और भंडारे साथ मवई में आठूं संपन्न
Updated Wed, 23 Aug 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरुड़ (बागेश्वर)। भगवती मंदिर मवई में नंदा के जयकारों और भंडारे के साथ आठ दिनी आठूं संपन्न हुए। आठूं के अंतिम दिन समूचा मवई गांव नंदामय हो गया। देवी के दर्शन के लिए पूरे इलाके के लोग मवई पहुंचे थे।
जागरण की रात देवी और उसके सहचर डंगरिये चार पहर अवतरित हुए। जागरण की रात पांच हजार से अधिक नंदा के भक्तों ने मवई गांव में डेरा डाला था। बुधवार की सुबह मंदिर में पूजा अर्चना हुई। उसके बाद देवी अवतरित हुई। देवी की एक झलक के लिए नंदा के भक्तों को लोगों के घरों की छतों का सहारा लेना पड़ा। व्यवस्था बनाने में कैलाश परिहार, महिपाल सिंह परिहार, जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र मेहता, कमलेश मेहता, ईश्वर परिहार, विनोद परिहार, त्रिलोक बुटौला आदि का सराहनीय योगदान रहा। कपकोट के पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, बागेश्वर के विधायक चंदन दास, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष देवेंद्र परिहार, शिव सिंह बिष्ट, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मण कुमार, भाजपा के मंडल अध्यक्ष मंगल राणा ने मंदिर में पूजा अर्चना की। भंडारे में 10 हजार से अधिक लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।