{"_id":"5999e53c4f1c1ba7158b499f","slug":"150325793810-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंट जोजफ कालेज के मैदान में घुसा कांकड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंट जोजफ कालेज के मैदान में घुसा कांकड़
Updated Mon, 21 Aug 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में इन दिनों आवारा कुत्तों के आतंक से जहां लोग काफी भयभीत हैं, वहीं जंगली जानवर भी अछूते नहीं हैं। रविवार को सेंट जोजफ कॉलेज के मैदान में सुबह करीब आठ बजे एक काकड़ कुत्तों से घिर गया और कुत्ते काकड़ को झपटने लगे। परिसर में मौजूद स्टाफ ने जब कुत्तों से घिरे काकड़ को देखा तो वह जैसे-तैसे काकड़ को कुत्तों से बचाकर स्टाफ रूम में ले गए। इसके बाद स्कूल के प्रधानाचार्य पीटर इमेन्युअल ने नगर पालिका वन रेंज के वन दरोगा हीरा सिंह शाही को बताया। सूचना मिलते ही शाही वनरक्षक विमला राठौर, महेंद्र सिंह घिल्डियाल, कुंदन सिंह, नारायण सिंह को साथ लेकर तुरंत मौके पर पहुंचे। जहां प्रधानाचार्य इमेन्युअल, मुकुल सेठी ने स्टाफ रूम में बंद काकड़ को उनके सुपुर्द कर दिया। शाही के मुताबिक छह साल का यह नर काकड़ था, जिसे कुत्तों ने चारों तरफ से घेरा था। शाही ने कहा कि बाद में उसे किलबरी के जंगल में छोड़ दिया गया। ऐसा ही एक मामला तीन अगस्त को भारतीय शहीद सैनिक विद्यापीठ विद्यालय निशांत में हुआ था। जहां कुत्तों से बचकर एक काकड़ स्कूल के कार्यालय में पहुंच गया था, जिससे स्कूल में अफरातफरी का माहौल बन गया था। इसके बाद वन विभाग द्वारा काकड़ को जंगल में छोड़ दिया।
आवारा कुत्ते पीछा कर रहे थे
स्कूल प्रबंधन ने काकड़ को वन विभाग को सौंपा
विज्ञापन
आवारा कुत्ते पीछा कर रहे थे
स्कूल प्रबंधन ने काकड़ को वन विभाग को सौंपा