फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   मंडल कार्यसमिति में छलका कार्यकर्ताओं का दर्द

मंडल कार्यसमिति में छलका कार्यकर्ताओं का दर्द

Mon, 21 Aug 2017 12:36 AM IST
Updated Mon, 21 Aug 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
मंडल कार्यसमिति में छलका कार्यकर्ताओं का दर्द

विज्ञापन
खटीमा। भाजपा की मंडल कार्यसमिति में कार्यकर्ताओं का दर्द जुबां पर आ गया। कार्यकर्ता बोले प्रदेश और देश में सरकार भाजपा की है। दोनों विधानसभाओं में विधायक भाजपा के हैं, लेकिन तहसील में भाजपा कार्यकर्ताओं की नहीं सुनी जा रही।
सनातन धर्मशाला में आयोजित मंडल कार्यसमिति का शुभारंभ विधायक पुष्कर सिंह धामी ने मंडल प्रभारी विवेक सक्सेना, जिला महामंत्री गोपाल बोरा सहित मंडल के पदाधिकारियों ने दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यकर्ताओं ने अपनी समस्याएं रखीं। पूर्व मंडल अध्यक्ष और किसान नेता राजपाल सिंह ने कहा राज्य और प्रदेश में भाजपा की सरकार है। क्षेत्र के दोनों विधायक हमारी पार्टी के हैं। तहसील में आज भी भाजपा कार्यकर्ताओं की नहीं सुनी जा रही है। भाजपा किसान मोर्चा के ब्लाक अध्यक्ष मान सिंह सामंत ने कहा कि बड़े नेता गांव का रुख नहीं कर रहे हैं। गो रक्षा आंदोलन से जुड़े दामोदर पाटनी ने पार्टी के कार्यक्रमों की सूचना नहीं होने मिलने की बात कही। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के विकास के मामले भी उठाए। जिला महामंत्री बोरा ने सभी कार्यकर्ताओं से धैर्य बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार की अभी शुरुआत है। व्यवस्थाएं सुधरने में समय लगता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिमांशु बिष्ट, संतोष अग्रवाल व संचालन विभाग संयोजक अमित पांडे, अजय मौर्य ने किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर जगदीश चंद्र ओली, नंदन सिंह खड़ायत, सावित्री कन्याल, जानकी भट्ट, भैरव दत्त पांडे, महेंद्र दिगारी, दान बहादुर सिंह, दीपक तिवारी, मुकेश रोहेला, सतीश भट्ट, कन्हैया लाल, अजय सिंह, धन सिंह, जीशान अहमद, शाहउद्दीन अंसारी, चंदू मुंडेला, हरीश कोठारी, संजय पिलखवाल, प्रकाश पांडे, कमल बिष्ट, विनोद जोशी, गंभीर सिंह धामी, जानकी चौहान, सुुनीता शर्मा, नीलू देवी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed