{"_id":"597233644f1c1b4c258b4635","slug":"150065655811250-garud-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूनियर उड़खुली और मटेना के बच्चों ने रोपे 250 पौध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूनियर उड़खुली और मटेना के बच्चों ने रोपे 250 पौध
Updated Fri, 21 Jul 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। जूनियर हाइस्कूल मटेना और जूनियर हाइस्कूल उड़खुली में हुई पर्यावरण संरक्षण गोष्ठी में बच्चों को शिक्षकों और पंचायत प्रतिनिधियों हरियाली के महत्व पर विविध जानकारी दी। दोनों स्कूलों के बच्चों ने स्कूल परिसर में 250 पौधे रोपे।
जूनियर हाइस्कूल उड़खुली में स्कूल के हेड टीचर शंकर टम्टा की अध्यक्षता में हुई पर्यावरण संरक्षण गोष्ठी में पंचायत प्रतिनिधियों और शिक्षकों ने बच्चों के पौधों के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मौके पर ग्राम प्रधान कलावती देवी, एसमसी अध्यक्ष महेश चंद्र, शिक्षक दीप कोहली, निर्मला, सुरेश चंद्र नंदी, उमा, राम लाल आदि ने विचार रखे। उधर, जूनियर हाइस्कूल में मटेना में ग्राम प्रधान शकुंतला देवी की अध्यक्षता में हुई गोष्ठी में वक्ताओं ने बच्चों को पर्यावरण का पाठ पढ़ाया। राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक डीएल वर्मा ने बच्चों को पर्यावरण के बारे में जानकारी दी। वहां पर संतोष वर्मा, माया, केडी जोशी, आनंदी, हीरा, पुष्पा देवी आदि ने भाग लिया।