फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   हाईकोर्ट के आदेश के बाद नैनीताल में होटलों का शुरू हुआ सर्वे

हाईकोर्ट के आदेश के बाद नैनीताल में होटलों का शुरू हुआ सर्वे

Tue, 18 Jul 2017 02:38 AM IST
Updated Tue, 18 Jul 2017 02:38 AM IST
विज्ञापन
हाईकोर्ट के आदेश के बाद नैनीताल में होटलों का शुरू हुआ सर्वे
नैनीताल। हाइकोर्ट के निर्देशों के अनुुपालन में प्रशासन ने सोमवार को नैनीताल के होटलों का सर्वे अभियान शुरू कर दिया है। पहले दिन दर्जन भर होटलों की जांच की गई जिसमें से केवल एक में ही पार्किंग मिली।
विज्ञापन

एडीएम हरवीर सिंह, एएसपी हरीश चंद्र सती, पालिका के ईओ रोहिताश शर्मा व नगर स्वास्थ्य अधिकारी डीएस धर्मशत्तू की मौजूदगी में सर्वे टीम ने सोमवार को पहले दिन मल्लीताल रिक्शा स्टैंड से माल रोड ग्रांड होटल तक करीब दर्जनभर होटलों का सर्वे किया। टीम होटल का सराय एक्ट में पंजीकरण होने या न होने, होटलों के ट्रैरिफ, कमरों की संख्या व पार्किंग की व्यवस्था आदि केबारे में जानकारी जुटा रहे थे। सोमवार को जिन होटलों का सर्वे हुआ उनका सराय एक्ट में पंजीकरण था लेकिन माल रोड में ग्रांड होटल को छोड़ अन्य होटलों में पार्किंग की व्यवस्था नहीं थी। कुछ होटलों में निर्धारित टैरिफ नहीं था जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा था कि होटल स्वामी पर्यटकों की भीड़ देखकर टैरिफ तय करते हैं। पालिका के ईओ रोहिताश शर्मा ने बताया कि सर्वे अभियान आगे भी जारी रहेगा। जो सराय एक्ट में पंजीयन के बिना संचालित होटल, गेस्ट हाउस होंगे व पार्किंग विहीन होटल को सील करने की कार्रवाई होगी। यह काम 15 सिंतबर से पहले होना है और डीएम को इस आशय का शपथ पत्र हाइकोर्ट में पेश करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed