{"_id":"5dcdb89c8ebc3e54e809210f","slug":"150-schools-with-less-than-10-students-in-the-division-nainital-news-hld3640432158","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडल में 10 छात्रों से कम संख्या वाले 150 स्कूल संचालित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडल में 10 छात्रों से कम संख्या वाले 150 स्कूल संचालित
विज्ञापन
नैनीताल के जीजीआईसी में मंडल के प्राचार्यो, जिला शिक्षा अधिकारियों व उप शिक्षा अधिकारियों को सं?
- फोटो : NAINITAL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। प्राथमिक शिक्षा अपर निदेशक रघुनाथ लाल आर्य की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को तल्लीताल जीजीआईसी में समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए 21 सूत्री एजेंडा पेश किया गया। अपर निदेशक प्राथमिक शिक्षा रघुनाथ लाल आर्य ने प्राथमिक विद्यालयों में लगातार घट रही छात्र संख्या को चिंताजनक बताते हुए कहा कि मंडल में 10 छात्रों से कम संख्या वाले करीब 150 स्कूल संचालित हो रहे हैं। उन्होंने प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने और छात्रसंख्या बढ़ाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि मंडल में संचालित 200 से अधिक प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में मानकों से अधिक संख्या में शिक्षक तैनात है, जिनका अन्यत्र समायोजन किया जाना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे विद्यालयों और शिक्षकों की सूची तैयार कर जल्द से जल्द अपर निदेशक कार्यालय में उपलब्ध करवाएं, जिससे शिक्षकों की कमी से जूझ रहे विद्यालयों में इन पदों को बढ़ाया जा सके। बैठक में विद्यालय में वाचनालयों की स्थिति, न्यायालयों में लंबित वाद, राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक, विद्यालयों में भवनों के निर्माण, फर्नीचर, पेयजल संबंधी मामलों पर भी चर्चा की गई।
बैठक में ये रहे मौजूद
जिला शिक्षाधिकारी नैनीताल गोपाल भारद्वाज, पिथौरागढ़ के शौकत अली, अल्मोड़ा के आरएस यादव, चंपावत के सत्यनारायण, अल्मोड़ा के प्राचार्य राजेंद्र सिंह, पिथौरागढ़ के डीसी सती, उपशिक्षाधिकारी गीतिका जोशी, सुलोहिता नेगी, हिमांशु नौगाई, डीएल आर्या, भारत जोशी, विनय कुमार, प्रशासनिक अधिकारी जगमोहन रौतेला, गोपाल बिष्ट, कविता पांडे, ज्योत्सना पपोला, प्रमोद वर्मा, सुभाष जोशी, जगदीश नेगी, प्रकाश बिष्ट, गिरीश जोशी, मोहन उपाध्याय, कला भट्ट।