फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   मतगणना में सावधानी और सतर्कता बेहद जरुरी: सुमन

मतगणना में सावधानी और सतर्कता बेहद जरुरी: सुमन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
मतगणना में सावधानी और सतर्कता बेहद जरुरी: सुमन
ईवीएम-वीवीपैट (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
हल्द्वानी। जिला निर्वाचन अधिकारी विनोद कुमार सुमन ने कहा कि मतगणना कार्य में किसी तरह की गलतियां न हो इसके लिए सतर्कता और सावधानी जरूरी है। इस कार्य में छोटी सी भी गलती परिणाम और निर्वाचन प्रक्रिया को प्रभावित कर सकती है। वह रविवार को सरगम सिनेमा परिसर में मतगणना के लिए 1200 कर्मियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में बोल रहे थे।
विज्ञापन

विनोद कुमार सुमन कहा कि मतगणना का कार्य 23 मई को सुबह आठ बजे से शुरू होगी। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के पांच बूथों में वीवीपैट की मतदाता पर्चियों का मिलान कंट्रोल यूनिट में पड़े मतों से किया जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी केएस टोलिया ने मतगणना के दौरान निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए। नोडल अधिकारी (प्रशिक्षण) डॉ. महेश कुमार और प्रभारी अधिकारी (प्रशिक्षण) अखिलेश शुक्ला ने कहा कि सर्वप्रथम ईवीएम कंट्रोल यूनिट द्वारा मतगणना सील का मिलान फार्म 17 सी से किया जाए। इसके बाद टोटल बटन दबाकर कुल मतदाता संख्या का मिलान फार्म 17 सी से किया जाएगा। रिजल्ट सेक्शन का बटन दबाकर प्रत्याशी वार मतगणना की जाएगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में नोडल अधिकारी माईक्रोऑब्जर्वर एसएस जंगपांगी, नोडल अधिकारी कार्मिक केके गुप्ता, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चंद्र त्रिपाठी, सब रजिस्ट्रार अतुल शर्मा, मंडी सचिव विश्व विजय देव सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन



मतगणना में सावधानी और सतर्कता जरूरी: सुमन
23 को होने वाली वोटों की गिनती के लिए 1200 कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण


छह विधानसभा क्षेत्र के मतों की गिनती को लगेंगी 72 टेबल
हल्द्वानी। मतगणना के लिए छह विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल 72 टेबल लगाई जाएंगी। एक विधानसभा क्षेत्र के मतों की गिनती के लिए 12 टेबल होंगी। एक मतगणना टेबल पर मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक तथा माइक्रोआब्जर्बर के रूप में तीन कार्मिकों की तैनाती होगी। मतगणना के ठीक पहले प्रेक्षक एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की देखरेख में मतगणना कार्मिकों का रेंडेमाइजेशन के माध्यम से विधानसभा वार टेबल आवंटित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल पर प्रतिबंध, बगैर अनुमति प्रवेश नहीं
हल्द्वानी। मतगणना स्थल में मोबाइल फोन पर प्रतिबंध रहेगा। बगैर अनुमति पत्र के किसी भी व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। प्रत्याशियों और उनके द्वारा नियुक्त एजेंट को भी मतगणना में शामिल होने के लिए एआरओ के माध्यम से परिचय पत्र जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed