{"_id":"5c8ab156bdec22146805138b","slug":"141552593238-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की दुकानों की नीलामी टेक्निकल बिड की पड़ताल शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब की दुकानों की नीलामी टेक्निकल बिड की पड़ताल शुरू
विज्ञापन
red wine
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। जिले की 43 शराब की दुकानों में 21 दुकानों के लिए ऑनलाइन आवेदन जिला शासन को मिल गया है। इनमें 13 विदेशी और आठ देशी दुकानें शामिल हैं। शुक्रवार शाम तक टेक्निकल बिड की जांच चलेगी। 16 मार्च को फाइनेंशियल बिड खोली जाएगी।
जिले में 29 विदेशी 31 देशी, एक बियर की दुकान है। शासन के आदेश पर 2019-20 में बीते वर्ष के राजस्व 224 करोड़ को बढ़ाकर 259 करोड़ रुपये कर दिया गया। इसके सापेक्ष पूर्व के ठेकेदारों को 20 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ दुकान को नवीनीकरण के लिए आवेदन मांगे। इसके क्रम में जिले की 17 विदेशी, एक देशी दुकान स्वामियों ने इसे स्वीकार किया। इससे जिले को 2.59 अरब के सापेक्ष 103 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होना तय हो चुका है। शेष बची विदेशी शराब की 12, देशी की 30, एक बियर शॉप के लिए लगभग 156 करोड़ का राजस्व प्राप्त करना है। इसी क्रम में निविदा जारी की गई थी। बृहस्पतिवार दोपहर तक निविदा का समय निर्धारित था। इसके बाद ऑनलाइन निविदाओं की टेक्निकल बिड खोलने की कवायद शुरू हुई। 16 को फाइनेंशियल बिड खोलकर ठेकेदार के नाम की घोषणा की जाएगी। इसमें एडीएम कैलाश सिंह टोलिया, जिला आबकारी अधिकारी राजीव चौहान, आबकारी निरीक्षक महेंद्र बिष्ट, हरीश जोशी, सोनू सिंह, मीरा पाल, अभय कुल्याल आदि लगे हैं।
शराब की 21 दुकानों के लिए ऑनलाइन आवेदन
नीलामी टेक्निकल बिड की जांच शुरू