फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   एक घंटे तक अखाड़ा बना पालिका कार्यालय

एक घंटे तक अखाड़ा बना पालिका कार्यालय

Fri, 15 Feb 2019 02:11 AM IST
madan singh Madan Singh
Updated Fri, 15 Feb 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
एक घंटे तक अखाड़ा बना पालिका कार्यालय
नगर पालिका नैनीताल में हंगामा - फोटो : अमर उजाला
नैनीताल। नगर की खराब स्ट्रीट लाइटों को लेकर बृहस्पतिवार को नगर पालिका कार्यालय एक घंटे तक अखाड़ा बना रहा। एक-दूसरे पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए पालिका कर्मियों, ठेकेदार और सभासदों ने कार्यालय में ही जमकर हंगामा किया। इसके बाद ईओ पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए पालिका कर्मियों ने कार्यालय में तालाबंदी कर कार्य बहिष्कार कर दिया। साथ ही सभासदों का रवैया नहीं सुधरने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी। सफाई कर्मचारियों ने भी सभासदों की कार्यप्रणाली में सुधार न होने पर सफाई व्यवस्था ठप करने की चेतावनी दी। वहीं, ईओ ने ऐसे माहौल में काम करने में असमर्थता जताई।
विज्ञापन

अयारपाटा वार्ड में खराब हुई स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को सभासद मनोज साह जगाती नगर पालिका के ईओ रोहिताश शर्मा के पास पहुंचे। ईओ ने बताया कि स्ट्रीट लाइटों की समस्या को लेकर सभासदों और संबंधित ठेकेदार से वार्ता चल रही थी और ठेकेदार से लाइटें सही नहीं कर पाने का स्पष्टीकरण मांगा जा रहा था। इसमें ठेकेदार ने बताया कि पूरे शहर की स्ट्रीट लाइटें ठीक करते हुए अयारपाटा वार्ड की भी पांच लाइटें ठीक कर दी गईं हैं। बृहस्पतिवार को बारिश होने के कारण काम नहीं हो पाया। इस पर सभासदों और ठेकेदार के बीच बहस होने लगी। आरोप लगाया कि तभी सभासद जगाती ने टेबल पर जोर से मारा, इसके बाद सभासद भगवत रावत और पुष्कर बोरा ने भी उनसे अभद्रता की। इस पर पालिका के अन्य कर्मचारी भी वहां पहुंच गए और उन्होंने सभासदों के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन

वही, घटना के बाद ईओ ने कर्मचारियों को काम पर लौटने को कहा, लेकिन वह नहीं माने। ईओ ने कहा कि वह शहरी विकास विभाग के सचिव को पत्र लिखकर इस प्रकरण की जानकारी देंगे। इस दौरान निकाय कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष खेम सिंह, सचिव गोपाल सिंह नेगी, उपाध्यक्ष कमल कटियार, रितेश कपिल, हेमपंत, मोहन, चंद्र, ईश्वर दत्त बहुगुणा, शिवराज सिंह नेगी, देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ सोनू सहदेव, महेश कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक घंटे तक अखाड़ा बना नैनीताल पालिका कार्यालय
स्ट्रीट लाइटों को लेकर आमने-सामने आए पालिका कर्मी, ठेकेदार और सभासद
पालिका कर्मियों ने कार्यालय में तालाबंदी कर कार्य बहिष्कार किया, ईओ बोले, ऐसे माहौल में नहीं कर पाऊंगा काम

कर्मचारियों का आरोप
नैनीताल। पालिका कर्मचारियों ने सभासदों पर अनावश्यक दबाव बनाने का आरोप लगाया। कहा कि उनके द्वारा आए दिन सरकारी कार्यों में बाधा डाली जा रही है। उन्हाेंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ सभासद सुबह से शाम तक पालिका में ही जमे रहते है। वह सभासदों की शिकायतों पर बिल्कुल कार्य नहीं करेंगे, क्योंकि आम जनता उनके लिए सर्वोपरि है, जिनकी शिकायतों पर पहले काम किया जाएगा।

सभासदों का आरोप
नैनीताल। अयारपाटा वार्ड के सभासद मनोज साह जगाती ने बताया कि पालिका में हुईं अनियमितताओं को लेकर सभासदों ने आरटीआई के तहत जवाब मांगे हैं, जिसे लेकर कुछ कर्मचारी नेता उनसे नाराज हैं। कुछ कर्मचारी सभासदों के पालिका में आने पर भी आपत्ति जता रहे हैं। सभासदों को पालिका में आने से रोकने की कोशिश की जा रही है। सूखाताल वार्ड की सभासद गजाला कमाल ने कहा कि सभासदों को पालिका में आने एवं आरटीआई मांगने से नहीं रोका जा सकता है।


नए बोर्ड के गठन से कर्मियों में पनप रहा था असंतोष
नैनीताल। नगर पालिका में कुछ सभासदों के रवैये को लेकर कर्मचारियों में बोर्ड गठन के बाद से ही असंतोष पनप रहा था। पालिका के इतिहास में कर्मचारियों का सभासदों के खिलाफ मोर्चा खोलने का पहला मामला सामने आने से नगर के लोग भी हैरान हैं।

बृहस्पतिवार को हुए हंगामे की वजह केवल स्ट्रीट लाइटों की समस्या थी, लेकिन पूरे प्रकरण के दौरान कर्मचारियों ने कुछ सभासदों पर बेवजह परेशान करने के आरोप भी लगाए, जबकि पालिका कर्मचारियों का कहना है कि बीते दिनों हुई कर समिति की बैठक में आए मामलों को बिना किसी वजह का उल्लेख किए खारिज कर दिया गया, इससे पालिका की नुकसान हो रहा है। बताया कि बीते एक माह में तीस से अधिक आरटीआई मांगी जा चुकी हैं, जिसमें सवालों को दोहराया जा रहा है। समस्याओं का निस्तारण एक प्रक्रिया के तहत ही होता है और सभासदों की ओर से जिस प्रकार का दबाव बनाया जा रहा है, उसमें काम नहीं हो पाएगा। कर्मचारियों का ये भी कहना है कि पालिका गठन के बाद यह छठी और पहली बोर्ड है, जिसमें आए कुछ सभासदों द्वारा काम को लेकर अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है। कर्मचारियों ने कहा कि यदि कर्मचारियों को परेशान किया जाता है तो सफाई से लेकर सभी व्यवस्थाएं बंद कर वह अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार पर चले जाएंगे।

नैनीताल पालिका के इतिहास में पहली बार सभासदों के खिलाफ हुए कर्मचारी


मैं अभी नगर से बाहर हूं। मामले की जानकारी फोन से पता मिली है। शुक्रवार को कर्मचारियों और सभासदों से वार्ता की जाएगी।
- सचिन नेगी, पालिकाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed