फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   मैं जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला ईश्वर की शपथ लेता हूं...

मैं जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला ईश्वर की शपथ लेता हूं...

Mon, 03 Dec 2018 02:10 AM IST
Updated Mon, 03 Dec 2018 02:10 AM IST
विज्ञापन
मैं जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला ईश्वर की शपथ लेता हूं...
हल्द्वानी। मैं डॉ. जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला मेयर निर्वाचित हुआ हूं, मैं ईश्वर की शपथ लेता हूं कि भारत के संविधान के प्रति सच्ची निष्ठा रखूंगा...। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की मौजूदगी में कमिश्नर राजीव रौतेला ने मेयर डॉ. जोगेंद्र पाल रौतेला को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। कमिश्नर ने शपथ पत्र पढ़ा और मेयर ने इसे दोहराया। इसके बाद मेयर ने 60 वार्डों के निर्वाचित पार्षदों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन कर रहे सहायक नगर आयुक्त विजेंद्र सिंह चौहान ने 3:40 मिनट पर मंडलायुक्त राजीव रौतेला को शपथ दिलाने के लिए आमंत्रित किया। एक मिनट बाद 3.41 बजे मेयर को शपथ दिलाई गई। मेयर ने 3:45 बजे पार्षदों को शपथ दिलाई। एक मिनट में मुख्यमंत्री पार्षदों से मिले और मंच से उतर कर चले गए। शपथ समारोह में सीएम ने संबोधित नहीं किया। हालांकि मीडिया से मुखातिब होने पर उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि मेयर डॉ. जोगेंद्र रौतेला हल्द्वानी की पहचान हल्दू की तरह हैं। वह क्षेत्र का विकास करेंगे।
विज्ञापन


मैं डॉ. जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला, ईश्वर की शपथ लेता हूं...
मुख्यमंत्री की मौजूदगी में कुमाऊं कमिश्नर ने मेयर को दिलाई शपथ
60 वार्डों के पार्षदों को मेयर ने दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ

ये रहे मौजूद
खेल मंत्री अरविंद पांडेय, समाज कल्याण मंत्री यशपाल आर्य, विधायक बंशीधर भगत, विधायक दीवान सिंह बिष्ट, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, पूर्व सांसद बलराज पासी, पूर्व पालिकाध्यक्ष रेनू अधिकारी, हेमंत बगड़वाल, राजू भंडारी, पूर्व विधायक राम प्रसाद टम्टा, मजहर नईम नवाब, मुकेश बोरा, गजराज सिंह बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, विजय मनराल, संजय दुम्का, चंदन सिंह बिष्ट, भुवन जोशी, आईजी पूरन सिंह रावत, डीएम विनोद कुमार सुमन, एसएसपी जन्मेजय खंडूरी, नगर आयुक्त सीएस मर्तोलिया, महापौर की पत्नी पूजा रौतेला, बेटी मान्या रौतेला आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम सिर्फ आठ मिनट रहे मंच पर
हल्द्वानी। श्री रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह में करीब चार हजार लोग मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का 2:30 बजे से इंतजार कर रहे थे। निर्धारित समय 3:05 बजे के बजाय सीएम 3:38 मिनट पर पहुंचे। मुख्यमंत्री करीब आठ मिनट तक कार्यक्रम में रहे। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed