फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   स्टेरिंग लॉक होने से खाई में गिरी मैक्स, सात लोग घायल

स्टेरिंग लॉक होने से खाई में गिरी मैक्स, सात लोग घायल

Sun, 21 Oct 2018 02:01 AM IST
Updated Sun, 21 Oct 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
स्टेरिंग लॉक होने से खाई में गिरी मैक्स, सात लोग घायल
भवाली (नैनीताल)। हल्द्वानी से बागेश्वर जा रही मैक्स शनिवार तड़के करीब तीन बजे कैंची के पास 200 फुट खाई में गिर गई। हादसे में 10 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से गंभीर रूप से घायल सात लोगों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

भवाली से करीब छह किमी आगे कैंची के पास हल्द्वानी से समाचार पत्र और यात्रियों को लेकर बागेश्वर जा रही महेंद्रा मैक्स (यूके 06 टीए 3316) का स्टेयरिंग लॉक हो गया। चालक ने गाड़ी को रोकने के लिए ब्रेक लगाए, लेकिन यह अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना किसी यात्री ने पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस, एसडीआरएफ की टीम पहुंची घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को खाई से निकला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क किनारे पैरापिट होता तो वाहन खाई में गिरने से बच जाता। रीमा बागेश्वर निवासी घायल यात्री दीपक कुमार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

ये हुए घायल
गोकुल जोशी (53) निवासी कपकोट बागेश्वर, नवीन चंद्र पांडे (43) निवासी लालकुआं, दिनेश तिवारी (47) निवासी नवाबी रोड हल्द्वानी, शंकर प्रसाद (31) निवासी बागेश्वर, कामरुब हसन (45) निवासी बरेली, असिमुर अहमद (30) निवासी बिजनौर, सूरज रावत (24) बागेश्वर को गंभीर चोट आने पर हायर सेंटर रेफर किया गया, जबकि चालक सैयद समीर (24) निवासी बनभूलपुरा हल्द्वानी, सोमेश कुमार अवस्थी (31) लखनऊ, दीपक कुमार (25) निवासी रीमा बागेश्वर को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्टेयरिंग लॉक होने से कैंची के पास हादसा
सात हायर सेंटर रेफर, दो घंटे चला रेस्क्यू आपरेशन

दो घंटे तक चला रेस्क्यू अभियान
वाहन के गिरने की सूचना पर रात्रि गश्त अधिकारी एसआई प्रेमा कोरंगा पुलिस बल के साथ साढ़े तीन बजे घटनास्थल के लिए रवाना हुईं। अंधेरा और सही लोकेशन का पता न होने के कारण पुलिस को घटनास्थल को ढूंढने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं, करीब चार बजे एसडीआरएफ की टीम, सीओ आरएस नबियाल, कोतवाल उमेद सिंह दानू घटनास्थल पर पहुंचे। 15 पुलिसकर्मियों और एसडीआरएफ कर्मियों ने दो घंटे तक रेस्क्यू चलाकर रस्सियों के सहारे स्ट्रेचर पर घायलों को खाई से निकाला। सीओ आरएस नबियाल झाड़ियों के अंदर से होकर घटनास्थल तक पहुंचे।


वाहन चालक पर मुकदमा दर्ज
कोतवाल उम्मेद सिंह दानू ने बताया कि वाहन चालक सैयद समीर के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मुकदमा दर्ज कर लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की गई है। भविष्य में दोबारा घटना घटने पर वाहन स्वामी पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed