{"_id":"5b79cfb542c792463a2e472d","slug":"141534709685-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी मेरठ रूट से गई बसें, लगा ज्यादा किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी मेरठ रूट से गई बसें, लगा ज्यादा किराया
Updated Mon, 20 Aug 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। कांवड़ मेले के चलते दूसरे दिन भी बसें वाया बिजनौर-मेरठ रूट दिल्ली गई हैं। इससे यात्रियों को 160 रुपये (वॉल्वो) तक अतिरिक्त किराया देना पड़ रहा है साथ 65 किमी की अतिरिक्त दूरी बढ़ने पर सफर में ज्यादा समय भी लग रहा है। मंगलवार से स्थिति सामान्य होने के साथ पुराने रूट से बसों का संचालन होने की उम्मीद है।
सामान्य दिनों में दिल्ली रूट पर बसों का संचालन वाया रामपुर-मुरादाबाद-गढ़ मुक्तेश्वर होता है लेकिन कांवड़ के चलते रोडवेज प्रबंधन बसों को बिजनौर-मेरठ होकर भेज रहा है। इससे करीब 65 किमी की दूरी बढ़ गई है, इससे यात्रा में तीन से चार घंटे का समय (दिल्ली पहुंचने में पहले सात घंटे लगते थे) लग रहा है साथ में अधिक किराया भी देना पड़ रहा है। रोडवेज स्टेशन इंचार्ज रवि कापड़ी के अनुसार कांवड़ के चलते जाम लग रहा है। इसलिए बसों को बिजनौर, मेरठ रूट से दिल्ली भेजा जा रहा है। इससे दिल्ली की दूरी 65 किमी बढ़ गई है। इसके एवज में साधारण बस में 75 रुपया, सेमीडीलक्स सेवा में 95 रुपये, एसी बस में 120 रुपये, वॉल्वो में 160 रुपये किराया अतिरिक्त लिया जा रहा है।