फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   यात्रियों को गुलदस्ता भेंट कर विधानसभा अध्यक्ष ने किया स्वागत

यात्रियों को गुलदस्ता भेंट कर विधानसभा अध्यक्ष ने किया स्वागत

Fri, 20 Jul 2018 02:16 AM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
यात्रियों को गुलदस्ता भेंट कर विधानसभा अध्यक्ष ने किया स्वागत
भीमताल (नैनीताल)। कैलाश मानसरोवर यात्रियों का 10वां दल बृहस्पतिवार को यहां टीआरसी पहुंचा, जहां विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद्र अग्रवाल ने फूल का गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। स्पीकर अग्रवाल ने कहा कि सरकार अतिथियों को अधिकतम सुविधाएं दे रही है। कुछ सालों में कैलाश मानसरोवर यात्रा, आदि कैलाश यात्रा, चार धाम यात्राओं में बेहतर सुविधाएं दी। यात्रियों ने अग्रवाल को केएमवीएन के माध्यम से उपलब्ध सुविधाओं के बारे में बताया। यात्रियों में रांची झारखंड के प्रमोद राय, गुरुग्राम से अजीत राय, जयपुर राजस्थान से राहुल पारिक ने बताया देवभूमि में पहुंचकर उन्हें बेहद सुकून मिला है। उन्हें यहां बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं। साथ ही पहाड़ी व्यंजनों में उन्हें रायता, भट्ट के डुबके बेहद भा गए। सभी यात्रियों ने कहा भीमताल, सातताल, नौकुचियाताल में जाकर उन्हें बेहद अच्छा लगा। संयोजक प्रकाश सिंह ने बताया कि दल में 49 लोगों में 38 पुरुष, 11 महिलाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed