{"_id":"5b45149e4f1c1bbe248b5c09","slug":"141531253918-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगो ने संभाले लाठी डंडे, खाकी पर विश्वास हुआ कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगो ने संभाले लाठी डंडे, खाकी पर विश्वास हुआ कम
Updated Wed, 11 Jul 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। तुलसी विहार में मंगलवार को दिन दहाड़े घर में घुसकर महिला को घायल करने की घटना के बाद हल्द्वानी केलोगों की नींद ही उड़ गई है। कानून व्यवस्था के तमाम दावों को सिरे से नकारते हुए लोग टोलियों के रूप मेें घरों और आसपास चौकसी के लिए तैनात हो गए। शहर के बाहरी क्षेत्र में देर रात भी लोग हाथों में लाठी डंडे लेकर हर आने जाने वाले से पूछताछ करते हुए दिखे।
देर रात पंचायत घर से लेकर गन्ना सेंटर के बीच की करीब चार कालोनियों में लोग दस दस की टोलियों में खुद ही पहरेदारी करने के लिए सड़कों पर उतर आए। ये लोग टोली बनाकर कालोनी का गश्त कर रहे हैं और किसी भी आने जाने वाले से पूछताछ कर रहे हैं। इसी तरह तेजपुर नेगी में चार-चार लोगों की पांच टीमें भी गश्त पर दिखाई दीं। दुमका बंगर में चार-चार लोगों की दो टीम और शिवपुरी कालोनी में करीब 15 लोग एक साथ पहरेदारी करते हुए मिले। सभी लोगों का कहना है कि उन्हें सोशल मीडिया से क्षेत्र में बदमाशों केसक्रिय होने की जानकारी मिली है। शिवपुरी में सुरेश शर्मा, दीपक सनवाल, सोनू बिष्ट, लक्ष्मण बिष्ट, लक्ष्मण जोशी, राकेश जोशी आदि का कहना था कि पुलिस पर अब विश्वास नहीं रह गया है। पुलिस कहीं दिखाई नहीं दे रही है लिहाजा अपनी सुरक्षा के लिए खुद ही सड़क पर उतरना पड़ रहा है।
संदिग्ध दिखाई दिया
पंचायतघर के पास रहने वाले विनोद सुयाल, सोम जोशी, अनिल सुयाल, केशव, दीप पालीवाल, पंकज वजवाल, सुरेश टम्टा, पंकज जोशी, कृष्णा जोशी, अजय आर्या का कहना था कि रात 11 बजे ईंट की आड़ से एक संदिग्ध भागता हुआ दिखाई दिया था। गन्ना सेंटर, बजवालपुर, चांदनी चौक घुड़दौड़ा सहित आस पास के ग्रामीण देर रात चौकसी के लिए पहरा देते हुए दिखाई दिए।