फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   महिला अस्पताल में एक डाक्टर लंबे समय से अवकाश पर

महिला अस्पताल में एक डाक्टर लंबे समय से अवकाश पर

Wed, 13 Jun 2018 02:08 AM IST
Updated Wed, 13 Jun 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
महिला अस्पताल में एक डाक्टर लंबे समय से अवकाश पर
हल्द्वानी। डॉक्टरों की कमी के चलते महिला अस्पताल में संकट गहरा गया है। एक डॉक्टर लंबे समय से अवकाश पर है और अब तक मेडिकल सर्टिफिकेट नहीं भेजा है। सीएमएस ने स्वास्थ्य महानिदेशक और सीएमओ को वस्तुस्थिति से अवगत कराया है।
विज्ञापन

महिला अस्पताल में प्रतिदिन 500 मरीज ओपीडी में आते हैं। जबकि एक माह में करीब 300 प्रसव होते हैं और प्रतिदिन करीब 12 प्रसव होते हैं। महिला अस्पताल में डॉ. भावना जंगपांगी साढ़े तीन माह से अवकाश पर हैं। उन्होंने ओपीडी के पर्चे के साथ ही एक साइकेट्रिस्ट की राय लगाते हुए अवकाश लिया था, जिसमें डॉक्टर ने आठ सप्ताह आराम करने की सलाह दी थी।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. भागीरथी जोशी ने बताया कि डॉ. भावना को दो पत्र लिखे गए और कहा कि या तो मेडिकल सर्टिफिकेट भेजे या ज्वाइन करें। बताया कि पिछले वर्ष अक्तूबर में डॉ. मंजू रावत का नैनीताल स्थानांतरण हो गया था और उनके बदले किसी की तैनाती नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में सीएमएस समेत सिर्फ पांच डॉक्टर हैं। एक डॉक्टर 24 घंटे इमरजेंसी में कार्यरत रहती हैं और अगले दिन ऑफ पर रहती हैं। एक डॉक्टर ओपीडी में होती है और दो अन्य भी ड्यूटी पर होती हैं। डॉ. जोशी ने बताया कि डॉ. भावना के आने की संभावना कम ही है। स्वास्थ्य महानिदेशक और सीएमओ को पूरी जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed