{"_id":"5aee135a4f1c1b23338b6d49","slug":"141525551962-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब अंतरराज्यीय बस अड्डे की जमीन पर बनेगा फुटबाल मैदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब अंतरराज्यीय बस अड्डे की जमीन पर बनेगा फुटबाल मैदान
Updated Sun, 06 May 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
सेंचुरियन सुपरस्पोर्ट पार्क
- फोटो : File
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। अब अंतरराज्यीय बस अड्डे (आईएसबीटी) की जमीन पर फुटबाल मैदान बनाया जाएगा। कमिश्नर राजीव रौतेला ने खेल विभाग के अधिकारियों को आईएसबीटी की आठ हेक्टेयर जमीन फुटबाल मैदान के लिए आवंटित करने के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश दिए हैं।
शनिवार को शाम चार बजे कमिश्नर ने गौलापार में बन रहे अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था और खेल विभाग के अधिकारियों से इसकी प्रगति जानी। निर्माणदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर सत्यनारायण रेड्डी ने बताया कि स्टेडियम का करीब 90 प्रतिशत काम पुरा हो चुका है।
शासन की ओर से 173 करोड़ रुपये के सापेक्ष अभी 151 करोड़ रुपये ही मिले हैं। पैसा नहीं मिलने के कारण स्टेडियम का काम पूरा नहीं हो पा रहा है। इस पर कमिश्नर ने शासन में बात कर जल्द पैसा अवमुक्त कराने की बात कही।
विज्ञापन
प्रोजेक्ट मैनेजर रेड्डी ने बताया कि 15 हेक्टेयर भूमि वन विभाग की ओर से अभी तक नहीं मिली है। इस जमीन पर फुटबाल मैदान और हॉस्टल प्रस्तावित है। इस पर कमिश्नर रौतेला ने खेल विभाग के अधिकारियों को स्टेडियम के बगल में आईएसबीटी की आठ हेक्टेयर जमीन का प्रस्ताव भेजने के निर्देश भी दिए।
उन्होंने सहायक निदेशक खेल अख्तर अली को निर्देश दिए कि वे जिला खेलकूद प्रोत्साहन समिति को सक्रिय करें और रेस ट्रैक भी जल्द बनाएं।
कुमाऊं कमिश्नर ने प्रस्ताव भेजने के दिए निर्देश