फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   लोगों के विश्वास को केंद्र सरकार ने छला

लोगों के विश्वास को केंद्र सरकार ने छला

Mon, 23 Apr 2018 02:13 AM IST
Updated Mon, 23 Apr 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
लोगों के विश्वास को केंद्र सरकार ने छला
प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुग्रह नारायण सिंह। - फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी। उत्तराखंड कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले देश की जनता को सब्जबाग दिखाने वालों ने लोगों के विश्वास को छला है। विश्वास टूटने पर जनता दोगनी ताकत के साथ प्रतिक्रिया करेगी और 2019 में भाजपा को मुंह की खानी पड़ेगी। निकाय चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक के लिए सभी को एकजुटता के साथ कांग्रेस को मजबूत करना होगा।
विज्ञापन

स्वराज आश्रम में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक में अनुग्रह नारायण सिंह कहा कि 29 अप्रैल को जन आक्रोश रैली में राज्य से दस हजार लोग पहुंचेंगे। रैली के साथ ही भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी। केंद्र सरकार ने सीएजी की रिपोर्ट पर रोकी, खरीद संबंधी मामलों में सिर्फ सर्वे को कहा। केंद्र में एक के बाद एक घोटाले हो रहे हैं मगर खुलासा नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार संवैधानिक संस्थाओं की हत्या करने पर उतारू है। यूपीए की सरकार को जो लड़ाकू विमान 500 करोड़ में खरीदा जा रहा था अब 1500 करोड़ में खरीदा जा रहा है। बैंक लूटने वाले सभी विदेश भाग चुके हैं। ललित मोदी के लिए विदेश मंत्री ने भी पुरजोर प्रयास किया था और उनके पत्र भी सार्वजनिक हुए थे।
विज्ञापन


आमने-सामने बात करने पर छलकेगा दर्द
हल्द्वानी। अनुग्रह नारायण सिंह ने कहा कि फेस-टू-फेस बात करने पर कार्यकर्ताओं का दर्द छलकेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से भी कहा था कि मैं फेस टू फेस बात करने में ज्यादा विश्वास रखता हूं। अध्यक्ष ने कहा कि फेस-टू-फेस के साथ ही फेस बुक का भी सहारा लेना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


संगठन में दिलाएंगे जिम्मेदारी
हल्द्वानी। पार्टी में सम्मान न मिलने का दर्द प्रदेश प्रभारी के सामने भी छलका। सभी ने कार्यकर्ताओं की पीड़ा सुनने और संकट में उसके साथ खड़े होने की बात कही। सिंह ने कहा कि परिवार में एक-दूसरे से शिकायत होती है। उनका प्रयास होगा कि संगठन कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दिलाई जाए। पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं है और सभी एक साथ मिलकर काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed