{"_id":"5ace6f7b4f1c1b193d8b49f3","slug":"141523478395-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 दिन में भी बीए प्रथम सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 दिन में भी बीए प्रथम सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम नहीं
Updated Thu, 12 Apr 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। कुमाऊं विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाएं समाप्त हुए 100 दिन हो गए लेकिन बीए प्रथम सेमेस्टर परीक्षा का परिणाम अभी तक घोषित नहीं हो सका है। इससे कुमाऊं भर के महाविद्यालयों के 16 हजार से अधिक विद्यार्थी परेशान रहे हैं।
कुमाऊं विवि की स्नातक एवं परास्नातक की प्रथम और तृतीय सेमेस्टर परीक्षाएं 16 दिसंबर से शुरू होकर छह फरवरी को समाप्त हो गईं थीं। विवि ने सेमेस्टर परीक्षाओं के मार्च के अंतिम सप्ताह तक परिणाम घोषित कर दिए लेकिन बीए प्रथम सेमेस्टर परीक्षा का परिणाम अब तक घोषित नहीं हो सका है।
बीए प्रथम सेमेस्टर में ही छात्र संख्या भी सबसे अधिक है। कुमाऊं भर के डिग्री कॉलेजों के बीए प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थी परीक्षा समाप्त होने के 100 दिन बाद भी परिणाम न आने से परेशान हैं। एमबीपीजी कॉलेज के बीए के विद्यार्थियों का कहना है कि उनकी परीक्षाएं तो जनवरी में हो गई थीं, अब तक परीक्षा परिणाम आना चाहिए था। कहा कि उन्हें द्वितीय सेमेस्टर में प्रवेश भी लेना है।
विज्ञापन
उच्चशिक्षामंत्री ने पांच दिन का अल्टीमेटम दिया
हल्द्वानी। उच्चशिक्षामंत्री डा. धन सिंह रावत ने कुमाऊं विवि को बीए प्रथम सेमेस्टर परीक्षा परिणाम पांच दिन में घोषित करने का अल्टीमेटम दिया है। उच्चशिक्षामंत्री के सामने यह मामला आया तो उन्होंने विवि के अधिकारियों को अल्टीमेटम दिया कि सभी परीक्षा परिणाम पांच दिन के भीतर आ जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा परिणाम 30 दिन के भीतर घोषित होने के आदेश का पालन होना चाहिए।
जल्द परीक्षा परिणाम होंगे घोषित
बीए प्रथम सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम जल्द घोषित होगा। महाविद्यालयों से आंतरिक मूल्यांकन के नंबर आने में देरी की वजह परीक्षा परिणाम समय पर घोषित नहीं हो रहे हैं। इस समस्या का स्थायी समाधान करने की कोशिश किए जा रहे हैं।
- प्रो. संजय पंत, सहायक परीक्षा नियंत्रक, कुमाऊं विवि नैनीताल