फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   तीन तलाक के खिलाफ याचिका खारिज

तीन तलाक के खिलाफ याचिका खारिज

Thu, 08 Mar 2018 02:48 AM IST
Updated Thu, 08 Mar 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
तीन तलाक के खिलाफ याचिका खारिज
नैनीताल। उच्च न्यायालय ने तीन तलाक के खिलाफ दायर याचिका को खारिज करते हुए इस मामले को निचली अदालत में पेश करने को कहा है। याची का कहना है कि पति ने उसको फोन पर तीन तलाक दिया था और यह मान्य नही है।
विज्ञापन

न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया की एकल पीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। देहरादून निवासी सायना ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर उसके पति मंसूर आलम निवासी सहारनपुर द्वारा दिए गए तीन तलाक को चुनौती देते हुए कहा की उसके पति ने कभी उसे तलाक दिया ही नही था। उसकी अपने पति से अनबन थी और उसने महिला हेल्पलाइन में इसकी शिकायत की थी। साथ ही पुलिस में भारतीय दंड संहिता की धारा 498 के तहत मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

पिछले साल वह गर्भवती थी और इस कारण अपने मायके देहरादून में आई थी। सितंबर में उसके पति ने मोबाइल फोन पर तलाक देने की जानकारी दी। मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड के नियमों के मुताबिक पति को सीधे पत्नी के सामने तीन बार तलाक बोलकर तलाक देना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह नवंबर में बच्चे को जन्म देने के लिए अस्पताल में भर्ती थी और आपरेशन के जरिये लड़की पैदा हुई थी। जब वह बेहोशी की हालत में थी तो उसका पति एक दिन की बच्ची को अपने साथ ले गया।

सायना ने इस तीन तलाक को उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी। याचिकाकर्ता ने अपनी याचिका मे सर्वोच्च न्यायालय की ओर से पिछले वर्ष काशीपुर की सायरा बानो के मामले में दिए गए फैसले को आधार बनाया था। पीठ ने याचिकाकर्ता को मामला निचली अदालत में पेश करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed