{"_id":"5a9c56704f1c1bb5568b6f89","slug":"141520195184-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज की बसों में उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज की बसों में उमड़ी भीड़
Updated Mon, 05 Mar 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी/रामनगर। होली की छुट्टी के बाद सभी लोग अपने-अपने काम पर लौटने लगे हैं। इस कारण रोडवेज की बसों में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। रविवार को दिल्ली, चंडीगढ़, गुरुग्राम, फरीदाबाद, देहरादून रूटों पर रोडवेज प्रबंधन ने हल्द्वानी से 25 अतिरिक्त बसें भेजी। सबसे अधिक 12 बसें दिल्ली रूट को भेजी गईं। इसके बावजूद यात्री परेशान रहे।
कुमाऊं से दिल्ली, गुरुग्राम, चंडीगढ़, फरीदाबाद, देहरादून आदि शहरों में सैकड़ों लोग नौकरी करने और पढ़ने जाते हैं। त्योहार में वहां से आने वालों की संख्या में भारी इजाफा होता है। इस ही प्रकार त्योहार के बाद जाने वालों की संख्या भी बढ़ जाती है। होली के त्योहार के बाद रविवार को यात्रियों की संख्या बढ़ गई। सबसे अधिक संख्या दिल्ली जाने वाले यात्रियों की थी। बस स्टेशन पर देर रात तक यात्रियों की भारी भीड़ रही। उधर रोडवेज प्रबंधन ने हल्द्वानी से दिल्ली रूट पर 12 बसें, चंडीगढ़ रूट पर तीन बसें, गुरुग्राम रूट में दो बसें, फरीदाबाद रूट में दो बसें और देहरादून रूट में तीन बसें अतिरिक्त भेजीं। ब्यूरो
ट्रेनों में भी उमड़ी भीड़
हल्द्वानी। होली की छुट्टियों के बाद ट्रेनों में भारी भीड़ के कारण यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रविवार को दिल्ली और देहरादून जाने वाली सभी ट्रेनों में आरक्षण फुल रहा। वहीं अनारक्षित बोगियों में भी पैर रखने तक की जगह नहीं मिली। सभी ट्रेनों के लिए मारामारी मची रही। ब्यूरो