फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   दो महिला फड़ व्यवसायियों की हालत बिगड़ने से हड़कंप

दो महिला फड़ व्यवसायियों की हालत बिगड़ने से हड़कंप

Mon, 15 Jan 2018 02:21 AM IST
Updated Mon, 15 Jan 2018 02:21 AM IST
विज्ञापन
दो महिला फड़ व्यवसायियों की हालत बिगड़ने से हड़कंप
महिला व्यवसायी की हालत बिगड़ी - फोटो : अमर उजाला
नैनीताल। पंत पार्क से हटाये जाने के विरोध में क्रमिक अनशन में बैठीं दो महिला फड़ व्यवसायियों की हालत रविवार दोपहर बिगड़ी तो हड़कंप मच गया। दोनों को आनन-फानन में बीडी पांडे जिला अस्पताल ले जाया गया। हालांकि बाद में उन्हें छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

महिला सायरा खानम उर्फ बबली और आसमां बेगम शनिवार को क्रमिक अनशन पर बैठी थी और रविवार सुबह करीब 11 बजे उन्हें जूस पिलाकर अनशन से उठाया गया। अनशन से उठने के कुछ देर बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। दोनों ही महिलाओं को पेट दर्द के साथ उल्टी होने लगी जिसके चलते अन्य साथी उन्हें बीडी पांडे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे और उन्हें उपचार प्रदान किया गया। दूसरी ओर रेहड़ी पटरी हाकर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष जमीर अहमद ने कहा अपना हक पाने के लिए हमें चाहे जो भी कुर्बानी देनी पड़े हम उसके लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा जिला व नगरपालिका प्रशासन फड़ व्यवसायियों के उत्पीड़न पर तुला हुआ है। उन्होंने कहा यदि जल्द ही वेंडर जोन की स्थापना नही की गई तो फड़ व्यवसायी अपना आंदोलन तेज कर देंगे।
विज्ञापन


रविवार को भी डठे रहे क्रमिक अनशन पर

रेहड़ी पटरी हॉकर्स एसोसिएशन के बैनर तले फड़ खोखा व्यवसायी रविवार को भी क्रमिक अनशन पर डठे रहे। रविवार को क्रमिक अनशन में यासिन मियां, सादाब अहमद, दिनेश कुमार वाल्मिकी, शमसुल हसन और रवि कुमार आर्या बैठे। उनके समर्थन में मंजू बोरा, दीपा चंद्रवंशी, लक्ष्मी चंद्रवंशी, शशि, लक्ष्मी सोनकर, रेनू कश्यप, साबिर, धर्मेंद्र कश्यप, उस्मान मियां, विजय पाल, अंगद लाल, रईस अहमद, विजय वर्मा बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed