{"_id":"5a25a8474f1c1bbd208b4bdd","slug":"141512417351-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्द्वानी नगर निगम में 60 और रुद्रपुर में 40 वार्ड होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्द्वानी नगर निगम में 60 और रुद्रपुर में 40 वार्ड होंगे
Updated Tue, 05 Dec 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। शासन ने नगर निगम में जनसंख्या के अनुपात में निर्वाचित सभासद की संख्या तय कर दी है। नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम में जनसंख्या के हिसाब से 60 वार्ड और रुद्रपुर में 40 वार्ड होंगे।
सोमवार को शहरी विकास विभाग की ओर से सचिव नितेश कुमार झा ने नगर निगम में जनसंख्या के अनुपात में निर्वाचित सभासद की संख्या निर्धारित कर दी है। अधिसूचना में कहा गया है कि एक लाख से दो लाख जनसंख्या तक 40 वार्ड, दो लाख से चार लाख जनसंख्या तक 60 वार्ड, चार लाख से पांच लाख जनसंख्या तक 70 वार्ड, पांच लाख से छह लाख जनसंख्या तक 80 वार्ड, छह लाख से सात लाख जनसंख्या तक 90 वार्ड और सात लाख से अधिक जनसंख्या तक 100 वार्ड होंगे।
हल्द्वानी-काठगोदाम नगर निगम के सीमा विस्तार के बाद इसकी जनसंख्या 2.72 लाख के करीब हो जाएगी। इस हिसाब से नगर निगम हल्द्वानी में 60 वार्ड बनेंगे। उधर, सीमा विस्तार के बाद रुद्रपुर नगर निगम की जनसंख्या 1.80 लाख हो गई है। इस हिसाब से रुद्रपुर नगर निगम के वार्ड की संख्या 40 हो जाएगी।