{"_id":"5a21b6bc4f1c1b8e698bf57a","slug":"141512158908-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धांधली पर लगेगी लगाम, ऑनलाइन कटेंगे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धांधली पर लगेगी लगाम, ऑनलाइन कटेंगे चालान
Updated Sat, 02 Dec 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। चालान काटने के दौरान होने वाली धांधली और चोरी अब काफी हद तक कम हो जाएगी। परिवहन विभाग अब चालान ऑनलाइन काटने जा रहा है। ऑनलाइन चालान कटते ही इसकी पूरी सूचना विभाग के सर्वर के साथ ही वाहन स्वामी के मोबाइल पर आ जाएगी। शासन से आए आदेश के बाद परिवहन विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।
आए दिन विभाग के अधिकारियों द्वारा पहले तो ज्यादा चालान काटने फिर बाद में सेटिंग-गेटिंग का खेल खेलकर कम कर देने आदि की शिकायत परिवहन विभाग को मिलती रहती है। कई बार चालान बुक फर्जी छापकर विभाग को चूना लगाने का मामला भी सामने आया है। इसे देखते हुए शासन ने ऑनलाइन चालान काटने का निर्णय लिया। इसके लिए एप तैयार हो चुका है। शासन के बाद आरटीओ ने ऑनलाइन चालान काटने के लिए टेबलेट, सिम, प्रिंटर, पॉवर बैंक खरीदने की तैयारी भी शुरू कर दी है। अब चालान काटने में घपलों में काफी हद तक कमी आएगी।
ऐसे कटेंगे ऑनलाइन चालान
परिवहन विभाग की चौकियों और सचल दल को एक टेबलेट, सिम, प्रिंटर दिया जाएगा। चालान होने की दशा में अधिकारी टेबलेट में एप खोलेंगे और उसमें गाड़ी नंबर, किस पर चालान किया गया है, गाड़ी स्वामी का मोबाइल नंबर डालेंगे। डाटा फीड होते ही चालान रसीद प्रिंटर से निकल आएगी। साथ ही गाड़ी मालिक के मोबाइल नंबर में मैसेज भी आ जाएगा। ये डाटा विभाग के सर्वर में भी अपलोड हो जाएगा। इसके बाद चालान राशि कम नहीं होगी।
विज्ञापन
ये होगा फायदा
विभाग की आमदनी बढ़ेगी
चालान बुक के फर्जी होने की शिकायत नहीं आएगी
चालान काटने के बाद इसे किसी भी दशा में कम नहीं किया जा सकेगा
चालान काटने में पारदर्शिता आएगी
चालान ऑनलाइन होने जा रहा है। शासन से तैयारी के लिए पत्र आया है। इसके लिए टेबलेट, प्रिंटर, पावर बैंक, सिम खरीदने की तैयारी शुरू कर दी गई है। - राजीव मेहरा, आरटीओ