फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   नंधौर खनन संघर्ष समिति

नंधौर खनन संघर्ष समिति

Wed, 22 Nov 2017 02:02 AM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
नंधौर खनन संघर्ष समिति
हल्द्वानी। नंधौर खनन संघर्ष समिति ने डीएम दीपेंद्र चौधरी को ज्ञापन सौंप कर नंधौर नदी में पर्यावरणीय अनापत्ति के लिए पैरवी करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि एक साल से नदी बंद है अब दूसरे साल भी खनन आरंभ नहीं हुआ तो हजारों वाहन स्वामियों के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा।
विज्ञापन

समिति ने मंगलवार को शिविर कार्यालय में डीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा कि नंधौर नदी में 31 मई 2016 में खनन की दस वर्षीय मियाद समाप्त हो गई थी तब से अभी तक वन, वन निगम के अधिकारी पर्यावरणीय अनापत्ति नहीं ले सके हैं। नदी में खनन आरंभ नहीं होने पर खनन से जुड़े हजारों वाहन स्वामियों, मजदूरों, कारोबारियों के सामने रोजी रोटी का संकट आ गया है। वहीं, नदी से रेता, पत्थर नहीं निकलने पर निर्माण सामग्री भी महंगी हो गई है। इससे जनता को जूझना पड़ रहा है। उन्होंने डीएम से केंद्रीय वन्य एवं पर्यावरण मंत्रालय में नदी में खनन के लिए पर्यावरणीय अनापत्ति के लिए पैरवी करने की मांग की ताकि जल्द से जल्द खनन आरंभ किया जा सके। इस दौरान भुवन पोखरिया, संजय बिष्ट, भुवन बिष्ट, पंकज भट्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed