फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   चंपावत के 3300 युवक दौड़े, 384 हुए सफल

चंपावत के 3300 युवक दौड़े, 384 हुए सफल

Sat, 14 Oct 2017 02:07 AM IST
Updated Sat, 14 Oct 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
चंपावत के 3300 युवक दौड़े, 384 हुए सफल
हल्द्वानी। सेना भर्ती रैली में अंतिम दिन शुक्रवार को चंपावत जिले के 3300 युवकों ने दौड़ में भाग लिया। इस दौरान 384 युवक ही दौड़ में सफल हो सके। शारीरिक दक्षता में 74 युवक बाहर हो गए। मेडिकल जांच के लिए 310 युवकों को भेजा गया है।
विज्ञापन

भर्ती निदेशक कर्नल संदीप मदान ने बताया कि सेना भर्ती के लिए चंपावत जिले के 4050 युवकों ने पंजीकरण कराया था लेकिन दौड़ में भाग लेने के लिए 3348 युवक ही आए। अभिलेखों की जांच के दौरान 48 युवक छंट गए। मैदान में समूहों के बीच 3300 युवकों ने दौड़ लगाई। कई युवक दूसरे चक्कर में ही असफल हो गए। तीसरे चक्र में 384 युवक ही सफल हो सके। 1.6 किलोमीटर की दौड़ में 8.59 फीसदी युवक ही सफल हो सके। पूरे कुमाऊं में 12 फीसदी अंक के साथ ऊधमसिंह नगर के युवक सबसे अव्वल हैं।
विज्ञापन

दौड़ में सफल युवक पढ़ाई पर ध्यान दें : कर्नल बिनेश नायर
हल्द्वानी। सेना भर्ती के निदेशक कर्नल बिनेश नायर ने दौड़ में सफल युवकों को सलाह दी है कि वे पढ़ाई पर ध्यान दें। क्योंकि मेडिकल के बाद लिखित परीक्षा होगी। मेरिट के आधार पर सफल युवक सेना की ट्रेनिंग के लिए भेजे जाएंगे। बताया कि कुमाऊं के युवकों को दौड़ के साथ सीने को बढ़ाने के लिए अभ्यास करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्नल ने कहा कि कुमाऊं के सभी छह जिलों के युवाओं की दौड़ परीक्षा पूरी हो गई है। अब तीन चार दिनों तक दौड़ में सफल युवकों का मेडिकल होगा। भर्ती रैली में सभी जिलों के युवक अनुशासित पाए गए। मेडिकल के बाद युवकों की लिखित परीक्षा होगी। मेरिट के आधार पर सेना में चयन होगा। सफल युवकों को अभी पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है। भर्ती के दौरान पाया गया कि युवक दौड़ में तो सफल हो गए लेकिन उनका सीना कम चौड़ा पाया गया। इस मामले में युवकों को दौड़ के साथ सीने को बढ़ाने के लिए अभ्यास करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed