{"_id":"595170a24f1c1ba8148b4568","slug":"141498509474-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा महकमे ने गैरहाजिर शिक्षकों के रिकार्ड खंगालने शुरू किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा महकमे ने गैरहाजिर शिक्षकों के रिकार्ड खंगालने शुरू किए
Updated Tue, 27 Jun 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा महकमे ने गैरहाजिर शिक्षकों के रिकार्ड खंगालने शुरू किए
नैनीताल।
शिक्षा महकमे में लंबे समय से गैरहाजिर शिक्षकों के रिकॉर्ड खंगालने शुरू कर दिए हैं। गैरहाजिर शिक्षकों के खिलाफ विभाग अनुशासनात्मक कार्रवाई करेगा। वहीं, एक जुलाई से स्कूलों और दफ्तरों में बायोमेट्रिक मशीन से हाजिरी होगी।
एडी माध्यमिक शिक्षा (कुमाऊं मंडल) डॉ. मुकुल कुमार सती ने कहा कि मंडल के माध्यमिक विद्यालयों में प्रवक्ता और एलटी संवर्ग में लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे शिक्षकों का ब्यौरा सभी शिक्षाधिकारियों से तलब किया जा रहा है। डॉ. सती के मुताबिक शिक्षकों की जिला स्तरीय समस्याओं के लिए सीईओ और डीईओ (माध्यमिक) को निर्देशित किया गया है। मंडल के नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के शिक्षकों के चयन वेतनमान के प्रकरणों का निस्तारण कर दिया गया है। जबकि अल्मोड़ा जिले के चयन वेतनमान के प्रकरणों के निस्तारण की सूची मंगलवार को जारी कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मंडल के सभी शिक्षा अधिकारियों को बायोमेट्रिक मशीन से उपस्थिति देने के निर्देश दिए गए हैं। किसी विभागीय दफ्तर या विद्यालय मेें एक जुलाई के बाद भी बायोमेट्रिक मशीन न मिलने पर संस्थाध्यक्ष और जिम्मेदार अधिकारियों का वेतन रोक जाएगा।
शिक्षकों की काउंसलिंग कल
एडी माध्यमिक शिक्षा (कुमाऊं मंडल) डॉ. मुकुल सती ने बताया कि प्राविधिक शिक्षा परिषद रुड़की से विभाग को 119 एलटी स्नातक वेतनक्रम में चयनित शिक्षकों की सूची मिल चुकी है, जिनकी काउंसलिंग 28 जून को नैनीताल के शहीद मेजर राजेश अधिकारी राइंका नैनीताल में सुबह 10 बजे से होगी। उन्होंने कहा कि इन शिक्षकों की नियुक्ति मंडल के दुर्गम और अति दुर्गम स्कूलों में की जाएगी।