फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   139 new covid infected found in Nainital

नैनीताल में 139 नए कोविड संक्रमित मिले

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
139 new covid infected found in Nainital
हल्द्वानी। स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार रविवार को जिले में 139 नए कोरोना संक्रमित पाए गए। स्वास्थ्य विभाग जगह जगह सैंपलिंग के साथ लोगों को कोरोना किट भी बांट रहा है।
विज्ञापन

पिछले 24 घंटे में कुमाऊं मंडल के अल्मोड़ा में 21, बागेश्वर में तीन, चंपावत में 12, पिथौरागढ़ में 8 और ऊधमसिंह नगर जिले में सबसे ज्यादा 203 केस नए हैं। एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि रविवार को आठ कंटेनमेंट जोन के अलावा बेस अस्पताल, आयुर्वेदिक भवन समेत बार्डर क्षेत्र बेलबाबा बैरियर, सुभाष नगर, कालाढूंगी में गड़प्पू, रामनगर में हल्दुआ, एमवीआर चेक पोस्ट चोरगलिया में करीब 800 लोगों के सैंपल लिए गए। उन्होंने बताया कि कंटेनमेंट जोन में सभी लोगों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

आज से एहतियातन तीसरी डोज लगेगी
हल्द्वानी। सोमवार को हेल्थकेयर वर्कर, फ्रंटलाइन वर्कर्स और 60 से ऊपर उम्र के लोगों को एहतियातन डोज लगाई जाएगी।
एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि दूसरी डोज लेने के बाद नौ महीने का अंतराल होने पर ही एहतियातन डोज लगाई जाएगी। इसके लिए दूसरी डोज का सर्टिफिकेट और जिस फोन से पूर्व में डोज के लिए पंजीयन कराया गया था उसे भी लाना होगा। यह डोज मेडिकल कॉलेज, मिनी स्टेडियम, हार्ट केयर सेंटर और रामलीला मैदान ऊंचापुल में लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर जिले में रविवार को 166 किशोर किशोरियों समेत 682 को वैक्सीन लगाई गईं, जिनमें सात स्कूल और नौ टीकाकरण केंद्र रहे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अजय शर्मा ने बताया कि सोमवार को 15 से ऊपर के सभी लोगों को 31 साइटों में वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed