फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   उच्चीकृत होंगे ट्रांसफार्मर

उच्चीकृत होंगे ट्रांसफार्मर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
उच्चीकृत होंगे ट्रांसफार्मर
हल्द्वानी। पिछले वर्ष की गर्मियों में बिजली संकट से सबक लेते हुए इस बार बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए ट्रांसफार्मरों को उच्चीकृत करने से लेकर नए ट्रांसफार्मर भी लगाए जा रहे हैं। कालोनियों में लो वोल्टेज की समस्या से निजात मिलने के साथ ही कटौती से भी राहत मिलने की संभावना है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र में विकास तेजी से हो रहा है और लोड भी बहुत तेजी से बढ़ रहा है। इस संबंध में अधिशासी अभियंता ग्रामीण अमित आनंद ने बताया कि नए ट्रांसफार्मर और ट्रांसफार्मरों को उच्चीकृत करने में लगभग 50 लाख रुपये खर्च होंगे। काम शुरू हो चुुका है। ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि से लो वोल्टेज की समस्या से उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।
विज्ञापन



वोल्टेज की समस्या से मिलेगी निजात
ग्रामीण क्षेत्र में बढ़ते लोड के चलते ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि के साथ लगाए जा रहे नए ट्रांसफार्मर
50 लाख रुपये होंगे खर्च, गर्मियों में कटौती से बच सकेंगी कालोनियां

कहां कितनी क्षमता का लगेगा ट्रांसफार्मर
- पार्वती कॉलोनी, हरिपुर नायक (शिव मंदिर), कालाढूंगी रोड और बिठौरिया नंबर एक में सौ-सौ किलोवाट
-तल्ली बमौरी में चार सौ किलोवाट से पांच सौ किलोवाट
- आदर्शनगर गली नंबर चार में ढाई सौ से चार सौ किलोवाट
- आदर्शनगर गली नंबर सात में सौ से ढाई सौ किलोवाट
- खाटू श्यामा मंदिर आदर्श नगर में सौ से ढाई सौ किलोवाट
- अर्जुन कांप्लेक्स कालाढूंगी रोड में सौ से ढाई सौ किलोवाट
- जागनाथ कॉलोनी दमुवाढूंगा में सौ से ढाई सौ किलोवाट
- डिफेंस कॉलोनी में 63 से सौ किलोवाट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed