फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   स्वाइन फ्लू को लेकर प्रदेश में अलर्ट

स्वाइन फ्लू को लेकर प्रदेश में अलर्ट

Fri, 11 Jan 2019 01:14 AM IST
yashwant yashwant yashwant yashwant
Updated Fri, 11 Jan 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू को लेकर प्रदेश में अलर्ट
स्वाइन फ्लू
हल्द्वानी। स्वाइन फ्लू से देहरादून में हुई मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की नींद टूटी है। स्वास्थ्य महानिदेशक ने स्वाइन फ्लू को लेकर प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया है। सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल और सुशीला तिवारी अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड बनाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

सर्दियों में स्वाइन फ्लू फैलना शुरू हो जाता है। वर्ष 2016 में 48 मरीज स्वाइन फ्लू के सामने आए थे। इसमें एक की मौत हो गई थी। महिला पिथौरागढ़ की रहने वाली थी और मौत एसटीएच में हुई थी। वर्ष 2017 में स्वाइन फ्लू के 19 मामले सामने आए थे जबकि वर्ष 2018 में 63 मामले सामने आए थे और एक की मौत हुई थी। खटीमा में रहने वाले व्यक्ति ने बरेली में इलाज के दौरान दम तोड़ा था। देहरादून में स्वाइन फ्लू की चपेट में लोग आने लगे हैं। आज देहरादून में स्वाइन फ्लू से एक मरीज की मौत हुई है। मौत के बाद स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. टीसी पंत ने प्रदेश के लिए अलर्ट जारी किया है। सुशीला तिवारी अस्पताल और सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड बनाने को कहा है। बताया कि टेमीफ्लू की दवाएं सरकारी और निजी अस्पतालों में उपलब्ध है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य निदेशक डॉ. आरके पांडे और सभी सीएमओ को निर्देशित किया गया है संदिग्ध होने पर भी मरीज की जांचें कराई जाएं। साथ ही लोगों को स्वाइन फ्लू से बचने के लिए जागरूक किया जाए।
विज्ञापन


एसटीएच और बेस में आइसोलेशन वार्ड बनाने के आदेश
स्वाइन फ्लू को लेकर प्रदेश में अलर्ट, देहरादून में मौत के बाद टूटी स्वास्थ्य विभाग की नींद

स्वाइन फ्लू के लक्षण
:: नाक का लगातार बहना, छींक आना।
:: कफ, कोल्ड और लगातार खांसी।
:: मांसपेशियों में दर्द या अकड़।
:: सिर में भयानक दर्द।
:: नींद न आना, ज्यादा थकान।
:: दवा खाने पर भी बुखार का बढ़ना।
:: गले में खराश का बढ़ते जाना।

डीपीसी के बाद डीजी बने डॉ. पंत
हल्द्वानी। डॉ. टीसी पंत अभी बतौर प्रभारी स्वास्थ्य महानिदेशक के कार्यभार देख रहे थे। डीपीसी होने के साथ ही डॉ. पंत पदोन्नत हो गए। डॉ. पंत अब स्थायी तौर पर स्वास्थ्य महानिदेशक हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed