{"_id":"5bc23e7ebdec22696c1d0ce5","slug":"131539456638-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रपुर महाविद्यालय ने जीती लान टेनिस प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रपुर महाविद्यालय ने जीती लान टेनिस प्रतियोगिता
Updated Sun, 14 Oct 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की पहल पर आयोजित कुविवि की अंतर महाविद्यालयी लॉन टेनिस प्रतियोगिता रुद्रपुर महाविद्यालय ने जीत ली है। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में रुद्रपुर महाविद्यालय ने चाणक्य लॉ कॉलेज रुद्रपुर को हराया। समापन में प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर कुमाऊं विश्व विद्यालय की टीम का चयन भी किया गया।
कुमाऊं इंजीनियरिंग कॉलेज के खेल मैदान में हुई इस प्रतियोगिता में एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी, चाणक्य ला कॉलेज रुद्रपुर, पीजी कॉलेज रामनगर और सरकार भगत सिंह महाविद्यालय रुद्रपुर ने भाग लिया। फाइनल मुकाबले में रुद्रपुर महाविद्यालय ने चाणक्य ला कॉलेज को पराजित किया। प्रतियोगिता में एकल वर्ग में कुल 16 खिलाड़ियों ने भाग लिया। फाइनल मैच में उदित सती ने रजत कुमार सती को 6-4, 6-3 अंकों से परास्त किया। विजेता प्रतिभागियों को प्राचार्य डॉ. एके श्रीवास्तव ने पुरस्कार बांटे। आयोजक सचिव डॉ. प्रेम प्रकाश ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। समापन में कुमाऊं विवि की टीम का चयन भी किया गया। जो नार्थ जोन में प्रतिभाग करने के लिए हरियाणा जाएगी। चयनित टीम में उदित सती, रजत कुमार, विपुल उपाध्याय, राहुल भंडारी, सतविंदर सिंह आदि शामिल हैं। वीरेंद्र सिंह को स्टेंड बाई के रुप में शामिल किया गया है।