{"_id":"5bb3c5be867a557f551a25a5","slug":"131538508222-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की करेंट से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की करेंट से मौत
Updated Wed, 03 Oct 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
मुरैना में जहरीली शराब से हुई मौत
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। घर के भीतर बेहोश महिला को देख दूध देने आए दूधिया ने जब पास में रो रही दो साल की बच्ची की आवाज सुनी तो आसपास के लोगों को सूचना दी। पड़ोसियों ने घर का चैनल गेट तोड़कर महिला को बाहर निकाला और एसटीएच में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने महिला की मौत करंट लगने से होना बताया है।
वृंदावन विहार मल्ली बमौरी निवासी सीता देवी (50) पत्नी दीवान सिंह सोमवार को मकान के अंदर बेहोश पड़ी थी। सीता देवी के बगल में दो साल की बच्ची रो रही थी। चैनल गेट में अंदर से ताला लगा था। इस पर दूधिये ने सीता देवी के पड़ोसियों को जानकारी दी। पड़ोसियों ने तत्काल गेट का ताला तोड़कर बेहोश महिला को बाहर निकाला और उसे एसटीएच में भर्ती कराया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान सीता देवी ने दम तोड़ दिया। डॉक्टर ने बताया कि सीता देवी को करंट का झटका लगा था। पड़ोसियों ने सीता के पति को जानकारी दी। बताया कि वह चेन्नई में नौकरी करते हैं, जो कि मोर्चरी में पहुंच गए। मेडिकल चौकी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।