फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   उधारी में बढ़ाएंगे हरियाली, चाहिए ग्रीन बोनस

उधारी में बढ़ाएंगे हरियाली, चाहिए ग्रीन बोनस

Mon, 09 Jul 2018 02:12 AM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
उधारी में बढ़ाएंगे हरियाली, चाहिए ग्रीन बोनस
tree
हल्द्वानी। एक ओर प्रदेश सरकार केंद्र से ग्रीन बोनस देने की मांग करती है, दूसरी तरफ जंगलों में हरियाली बढ़ाने के लिए धेला भी नहीं देती है वो भी तब जब जंगल के पेड़ों से हर साल करोड़ों की आय होती है।
विज्ञापन

तराई केंद्रीय वन प्रभाग में इमारती लकड़ी के लिए उत्पादन किया जाता है। यहां पापुलर, यूकेलिप्टिस, शीशम, सागौन, खैर, कंजू, मुटेल, बांस के पौधे रोपे जाते हैं। इन पेड़ों से हर साल करोड़ों की आय होती है। इधर बारिश का सीजन शुरू हो चुका है और वन प्रभाग को बीज बुआन और पौधे रोपने के लिए बजट नहीं मिला है। वन अधिकारी जैसे तैसे उधारी में बीज बुआन का काम शुरू करा दिया है।
विज्ञापन


5 रेंज में 338 हेक्टेयर में होगा पौधा रोपण
तराई केंद्रीय की टांडा, हल्द्वानी, बरहैनी, गदगदिया, भाखड़ा के 338 हेक्टेयर वन भूमि पर बीज बुआन और पौधे रोपे जाएंगे। एक हेक्टेयर में 2,000 बीज बुआन और 500 पौधे रोपे जाते हैं इस तरह कुल 8.45 लाख पौधे बनाए जाएंगे। पिछले साल समय से बजट नहीं मिलने पर दो लाख पौधे नहीं रोपे गये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


58 करोड़ की होगी आय
वन विभाग को पेड़ों के कटान से इस साल 29 करोड़ की आय हुई है। सात साल बाद 8.45 लाख पेड़ों से तकरीबन 58 करोड़ की आय होने का अनुमान है।


बीज बुआन के लिए बजट नहीं मिला है, बारिश शुरू हो चुकी है इसलिए जैसे तैसे काम शुरू करा दिया गया है।
- कल्याणी नेगी, डीएफओ, तराई केंद्रीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed