फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   बिजली पानी से जुड़ी समस्याओं के हल को समिति गठित

बिजली पानी से जुड़ी समस्याओं के हल को समिति गठित

Sat, 26 May 2018 02:13 AM IST
Updated Sat, 26 May 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
बिजली पानी से जुड़ी समस्याओं के हल को समिति गठित
bulb
हल्द्वानी। मंडलायुक्त राजीव रौतेला ने हल्द्वानी शहर में दिन प्रतिदिन बढ़ रही बिजली व पानी की समस्या को गंभीरता से लिया है। आम जनता से जुड़ी इस समस्या के समाधान के लिए आयुक्त के निर्देश पर नगर मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में समिति गठित की गई है जो हर रोज बैठक कर व्यवस्था में सुधार की रणनीति तय कर उस पर अमल कराएगी ताकि जनता को जरूरत के मुताबिक बिजली व पानी मिल सके।
विज्ञापन


उक्त समिति में विद्युत वितरण खंड के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के अधिशासी अभियंताओं, जल संस्थान, सिंचाई और नलकूप खंड के अधिशासी अभियंता को सदस्य बनाया गया है। नगर मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय ने बताया कि समिति हर दिन शाम पांच बजे से सात बजे तक बैठक कर बिजली पानी की समस्या को हल करने के लिए की गई कार्रवाई और अगले दिन होने वाली कार्रवाई की रणनीति तैयार करेगी। समिति हर दिन की रिपोर्ट डीएम को भेजेगी। इसके अलावा दिन भर की कार्रवाई की सूचना शाम को मीडिया को भी उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन


इधर, बिजली पानी से जुड़ी सूचनाओं के आदान प्रदान के लिए समिति ने हल्द्वानी वाटर एंड पावर सप्लाई नाम से व्हाट्स-एप ग्रुप बनाया है। समिति के सभी सदस्यों को इसका एडमिन बनाया गया है ताकि वह अपनी सुविधानुसार अपने अधीनस्थों को इस ग्रुप से जोड़ते हुए बिजली पानी को सुचारु बनाने के लिए सूचनाओं का आदान-प्रदान कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में हुई समिति की बैठक में बताया गया कि शुक्रवार को जल संस्थान के 14 टैंकरों ने नगर के अलग-अलग हिस्सों में 60 चक्कर लगाकर पानी बांटा। कहा गया कि यदि किसी क्षेत्र में पेयजल किल्लत है और वहां लोगों को पानी चाहिए तो वह 05946-220776 पर फोन कर टैंकर की मांग कर सकते हैं। बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शहर में विद्युतापूर्ति सुचारु है लेकिन कभी-कभी छोटे फाल्ट आने से शट डाउन की स्थिति बन रही है, जिसे घंटे भर में सुधार दिया जा रहा है।



हर दिन शाम को दो घंटे बैठक कर व्यवस्था को जांचेंगे अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed