{"_id":"5adcf3aa4f1c1b9f098b6086","slug":"131524429738-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला केमिस्ट चुनाव में दो फाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला केमिस्ट चुनाव में दो फाड़
Updated Mon, 23 Apr 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के चुनाव में नया बखेड़ा शुरू हो गया है। जिला केमिस्ट एसोसिएशन ने इस चुनाव को पूरी तरह असंवैधानिक करार दिया है। एसोसिएशन ने नगर कार्यकारिणी के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की है।
रविवार शाम रामपुर रोड स्थित होटल में प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष प्रेम मदान ने कहा कि 21 अप्रैल को हल्द्वानी केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के चुनाव हुए, जिसमें उमेश जोशी को अध्यक्ष चुना गया। वह पूरी तरह से असंवैधानिक है। उन्होंने बताया कि रजिस्ट्रार दफ्तर में 11 से 6 सदस्यों ने उक्त कार्यकारिणी के विरोध में हलफनामा दिया है। फिर भी चुनाव कराए गए जो अवैध है।
नगराध्यक्ष नीरज कांडपाल ने बताया कि नगर कार्यकारिणी चुनाव के लिए प्रदेश कार्यकारिणी की सहमति पर चुनावी कार्यक्रम घोषित किया गया है। इस चुनाव में प्रदेश पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान राजीव जायसवाल, संजय जैन, नरेंद्र साहनी, विनय विरमानी, सुशील मोंगिया, तपन अग्रवाल, भूपेंद्र सिंह वोहरा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
मुख्य चुनाव अधिकारी नंदा बल्लभ तिवारी और सह चुनाव अधिकारी मनोज जोशी ने चुनावी कार्यक्रम बताया। उन्होंने बताया कि 27 अप्रैल को मतदाता सूची प्रकाशन, 29 अप्रैल को नामांकन पत्रों का वितरण, एक मई नामांकन पत्रों को जमा करने, दो मई को प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी, पांच मई को रुद्राक्ष बैंक्वेट हाल में सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। शाम पांच बजे नतीजों की घोषणा होगी।
दूसरे गुट पर ये भी लगे आरोप
- नवीनीकरण में कई सदस्य और पदाधिकारियों ने किए फर्जी हस्ताक्षर
- सह चुनाव अधिकारी को ही मुख्य चुनाव अधिकारी दर्शा कराए चुनाव
- चुनावी प्रक्रिया में जिला, प्रदेश पर्यवेक्षक नहीं थे इसलिए पूरी तरह अवैध
- बैलेंस शीट में भी पदाधिकारियों के पदों में की हेरफेर
दूसरे गुट की नई कार्यकारिणी के अध्यक्ष बोले
मुझे जिला कार्यकारिणी के बैठक की जानकारी नहीं है, नियम कानून के आधार पर ही चुनाव हुए हैं, जिला और नगर कार्यकारिणी के आरोप गलत है।
- उमेश जोशी, अध्यक्ष
प्रदेश पदाधिकारी भी आमने सामने
मैंने 21 अप्रैल को हुए चुनाव को असंवैधानिक करार नहीं दिया है। यदि प्रदेश महामंत्री ने पत्र लिखा है तो उनका व्यक्तिगत विचार हो सकता है। प्रदेश अध्यक्ष से कोई लेना देना नहीं है इसका मैं खंडन कर सकता हूं।
- टीआर पांथरी, प्रदेशाध्यक्ष औषधि, व्यवसायी महासंघ
मैंने संगठन मंत्री की रिपोर्ट के आधार पर मुख्य चुनाव अधिकारी को आपसी विवाद निबटा कर चुनाव कराने के निर्देश दिए हैं। मैंने यही पत्र प्रदेशाध्यक्ष को भी दिया था, जो पत्र मुख्य चुनाव अधिकारी को लिखा है वह प्रदेश अध्यक्ष को भी भेजा है। सब कुछ संगठन के संविधान के अनुसार ही किया गया है।
= अमित गर्ग, प्रदेश महामंत्री, औषधि व्यवसायी महासंघ