फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   अब गर्मी झेलने को हो जाएं तैयार

अब गर्मी झेलने को हो जाएं तैयार

Wed, 28 Mar 2018 02:18 AM IST
Updated Wed, 28 Mar 2018 02:18 AM IST
विज्ञापन
अब गर्मी झेलने को हो जाएं तैयार
hot weather
हल्द्वानी। मौसम का मिजाज तीन से चार दिन बाद बदल सकता है और गर्मी का एहसास होगा। पारा चार डिग्री से लेेकर दस डिग्री तक चढ़ सकता है। हालांकि अधिकतम तापमान बढ़ रहा है और दिन में गर्मी का एहसास हो रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को दोपहर में गर्मी का एहसास हुआ और हवा न चलने के कारण पसीना निकल रहा था। जबकि सुबह और शाम को हवा चलने के कारण गर्मी से थोड़ी राहत मिल रही है। अधिकतम तापमान 33.5 और न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम रहा। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने ने अगले चार से पांच दिनों में पर्वतीय क्षेत्रों में आठ से दस डिग्री और मैदानी क्षेत्रों चार से छह डिग्री तापमान बढ़ने की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान बढ़ने के कारण अब गर्मी का एहसास होगा। राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना भी राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed