फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   इस होली के पीछे एक और होली है: पासी

इस होली के पीछे एक और होली है: पासी

Fri, 02 Mar 2018 12:40 AM IST
Updated Fri, 02 Mar 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
इस होली के पीछे एक और होली है: पासी
हल्द्वानी। पूर्व सांसद बलराज पासी ने पहली बार हल्द्वानी में होली मिलन समारोह का आयोजन कर नैनीताल और ऊधमसिंह नगर के दिग्गज भाजपाइयों को जुटाया। नहीं पहुंचे तो सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी। होली के बहाने भाजपाइयों के जमघट को लोकसभा चुनाव की तैयारी माना जा रहा है। भाजपा के अंदरूनी सूत्र भी मानते हैं कि यह कार्यक्रम दावेदारी का संकेत है।
विज्ञापन

यहां नैनीताल रोड स्थित एक बारात घर में आयोजित होली मिलन समारोह में होली मिलन का रंगारंग धमाल हुआ। होली गीतों के बीच ठुमके भी लगे। सांस्कृतिक कला विकास समिति के प्रह्लाद मेहरा एंड पार्टी ने एक से एक बढ़कर होली गीतों की प्रस्तुति दी। उन्होंने ‘जल कैसे भरूं जमुना गहरी,’, ‘कैले बांधी चीर हो रघुनंदन राजा’, ‘आज बिरज में होरी रे रसिया’, ‘मत मारो मोहन मोहे पिचकारी’, ‘जल कैसे भरूं जमुना गहरी’, ‘हरी हरी चूड़ियां पलंग पर तोड़ी’ आदि होली गीतों का रसास्वादन कराया। भाजपाइयों में सबसे ज्यादा उत्सुकता इस बात को लेकर थी कि कौन-कौन आया और कौन नहीं आया।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री और स्थानीय सांसद भगत सिंह कोश्यारी का न आना चर्चा का विषय नहीं रहा। हालांकि प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, कांग्रेसी से भाजपाई बने और बाजपुर से विधायक मंत्री यशपाल आर्य, उनके बेटे और नैनीताल से विधायक संजीव आर्य ने भी दूरी बनाए रखी। चौंकाने वाली मौजूदगी मीडिया विभाग के राष्ट्रीय प्रमुख अनिल बलूनी की भी रही। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे, कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत और लालकुआं विधायक नवीन दुम्का ने भी समारोह की शोभा बढ़ाई। आयोजन से जुड़े सूत्र बता रहे हैं कि न्योता सभी को दिया गया था। कयास लगाए जा रहे हैं कि पासी लोकसभा चुनाव लड़ने की पूरी तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के विश्वस्त सूत्र बताते हैं कि आरएसएस में उनकी खासी पैठ है। संघ भी बलराज पासी को 2019 के लोकसभा चुनाव में नैनीताल सीट से प्रत्याशी के तौर पर देख रहा है। पासी की पारिवारिक पृष्ठभूमि भी राज्य आंदोलनकारी की रही है। उनकी माता विद्या पासी और पिता योगेंद्र पासी उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान जेल की सजा काटी है। पुलिस की यातना भी उन्हें सहनी पड़ी है। बलराज पासी ने एक-एक कार्यकर्ता और पदाधिकारी को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और व्यक्तिगत रूप से सभी के पास जाकर गले मिले।

इस होली के पीछे एक और होली है
पत्रकारों ने जब बलराज पासी से होली मिलन समारोह आयोजित किए जाने का मकसद जानना चाहा तो उन्होंने कहा कि यह कार्यकर्ताओं के साथ होली मिलन का एक सामान्य कार्यक्रम है मगर बातों ही बातों में कह गए कि इस होली के पीछे एक और होली है।

डीएम और एसएसपी भी पहुंचे
पूर्व सांसद बलराज पासी के होली मिलन समारोह में जिलाधिकारी दीपेंद्र कुमार चौधरी, एसएसपी जन्मेजय खंडूरी, एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव, सिटी मजिस्ट्र्ेट पंकज उपाध्याय, सीओ दिनेश ढौडियाल, कोतवाल केआर पांडे आदि ने भी बलराज पासी और अन्य को होली की बधाई दी। उन्होंने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा गले मिलकर होली की शुभकामना दी।


बलूनी की मौजूदगी कई सवाल छोड़ गई
पूर्व सांसद बलराज पासी की ओर से हल्द्वानी में पहली बार आयोजित होली मिलन समारोह में भाजपा के मीडिया विभाग के राष्ट्रीय प्रमुख अनिल बलूनी की मौजूदगी और वर्तमान सांसद भगत सिंह कोश्यारी की गैर मौजूदगी कई सवाल छोड़ गई है। लोग इसके अलग-अलग मतलब निकाल रह हैं। एनडी तिवारी जैसे कद्दावर नेता को हराकर संसद पहुंचने वाले बलराज पासी की फिर सक्रियता से उनके समर्थकों में उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed