फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   एनएसयूआई के प्रांतीय संगठन के चुनाव

एनएसयूआई के प्रांतीय संगठन के चुनाव

Wed, 24 Jan 2018 02:13 AM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
एनएसयूआई के प्रांतीय संगठन के चुनाव
हल्द्वानी। एनएसयूआई के प्रदेश संगठन और नैनीताल एवं ऊधमसिंह नगर के जिलाध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को यहां चुनाव हुआ। इसमें प्रदेश अध्यक्ष, प्रांतीय महासचिव और प्रांतीय सचिव पद के उम्मीदवारों के चुनाव परिणाम की घोषणा नहीं की गई। इनके चुनाव परिणाम की घोषणा 24 जनवरी को हरिद्वार में मतदान संपन्न होने के उपरांत 25 जनवरी को देहरादून में मतगणना के बाद की जाएगी। वहीं नैनीताल के एनएसयूआई जिलाध्यक्ष पद पर विशाल भोजक निर्वाचित घोषित हुए हैं। विशाल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अर्नव को 30 मतों से हराया है। ऊधमसिंह नगर के जिलाध्यक्ष पद के चुनाव परिणाम पर रोक लगा दी गई है। इसके चुनाव परिणाम की घोषणा भी देहरादून में 25 जनवरी को होगी।
विज्ञापन

मंगलवार को यहां लगन गार्डन में एनएसयूआई के संगठनात्मक चुनाव को लेकर कार्यकर्ता कुमाऊं के विभिन्न जिलों से पहुंचे थे। एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए देहरादून के मोहन भंडारी और स्वाति नेगी के अलावा यहां से सचिन जलाल, दीपांशु वर्मा उम्मीदवारी की थी जबकि प्रदेश महासचिव और सचिव पद पर भी पांच - पांच उम्मीदवार मैदान में थे। प्रदेश महासचिव पद पर दीपक तिवारी और गोपाल भट्ट आदि तथा सचिव पद पर शोभा जोशी, अभय कत्यूरा एवं गौरव रावत आदि प्रत्याशी थे। इसके अलावा नैनीताल जिलाध्यक्ष पद पर विशाल भोजक, अर्नव कंबोज, अजय शर्मा और ऊधमसिंह नगर जिलाध्यक्ष पद पर दीपक चंद्र तथा राहुल गुंबर मैदान में थे। शाम पांच बजे तक चली मतदान प्रक्रिया में कुल 2000 डेलीगेट्स में से करीब 680 ने मतदान किया। इसके बाद प्रदेश संगठन के पदों को छोड़ कर नैनीताल और ऊधमसिंह जिलाध्यक्ष पद के चुनाव की मतगणना हुई। चुनाव जोनल रिटर्निंग आफीसर कौशल पंडित और प्रशांत त्रिपाठी की देखरेख में हुए। एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव सुमित्तर भुल्लर ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष, महासचिव और सचिव पद के चुनाव परिणाम की घोषणा बुधवार को हरिद्वार में मतदान होने के बाद 25 जनवरी को देहरादून में की जाएगी, वहीं मतगणना होगी। उन्होंने बताया कि नैनीताल जिलाध्यक्ष पद पर विशाल भोजक निर्वाचित घोषित हुए हैं। कुल 570 मतों में से विशाल को 220 मत मिले जबकि अर्नव को 190 और अजय शर्मा को 130 मत हासिल हुए। भुल्लर ने बताया कि ऊधमसिंह नगर जिले के जिलाध्यक्ष चुनाव परिणाम की घोषणा नहीं की गई, वहां के जिलाध्यक्ष प्रत्याशी दीपक चंद्र के नामांकन पर आपत्ति लगी है इसलिए ऊधमसिंह नगर के चुनाव परिणाम की घोषणा 25 जनवरी को ही प्रदेश के साथ की जाएगी।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष समेत सभी पदों के चुनाव परिणाम की घोषणा 25 को होगी
नैनीताल के जिलाध्यक्ष पद पर विशाल भोजक निर्वाचित, ऊधमसिंह नगर के चुनाव परिणाम पर रोक
बुधवार को हरिद्वार में होगा मतदान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed