फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   महिलाओं को किसान का दर्जा तो दो

महिलाओं को किसान का दर्जा तो दो

Thu, 28 Dec 2017 02:33 AM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 02:33 AM IST
विज्ञापन
महिलाओं को किसान का दर्जा तो दो
हल्द्वानी। यहां एकत्रित प्रदेश भर के महिला संगठनों के प्रतिनिधियों ने साफ कहा कि प्रदेश में महिलाओं को पहले किसान का दर्जा दिया जाना चाहिए। पहाड़ में खेती महिलाओं के दम पर चलती हैं, लेकिन एक भी महिला के नाम पर खेत नहीं हैं। कानून उसी को किसान मानता है जिसकेनाम पर खेत हैं।
विज्ञापन

खेती और महिला किसान सत्र का संचालन करते हुए चंद्रकला ने कहा कि पहाड़ों में महिलाओं को किसान तो कहा जाता है लेकिन उन्हें वैधानिक रूप से किसान का दर्जा नहीं दिया जाता। खेती महिलाएं करती हैं और खेती के मामले में फैसला उनका अपना नहीं होता। महिला एकता परिषद की मधुबाला कांडपाल ने कहा कि पलायन इतना बढ़ गया है कि गांवों में अब वे ही हैं जो खेती पर निर्भर हैं। प्रतिनिधियों ने कहा कि महिलाओं को भी संपत्ति का अधिकार वास्तविक रूप से मिलना चाहिए। वे मायके और ससुराल के बीच में भी उलझ कर रह जाती हैं।
विज्ञापन

कहा गया कि पहाड़ों में जबरन हाइब्रिड बीज थोपे जा रहे हैं। इन बीजों से खेती बढ़ने की बजाय घट रही है। बंदर, लंगूर और जंगली सुअर खेतों को तबाह कर रहे हैं और किसी के पास कोई समाधान नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उमंग की प्रतिनिधि सुनीता ने कहा कि 22 राज्यों में अब महिला किसानों का संगठन फैल चुका है। संगठित होकर महिला किसान अपने हक की बात कर रही हैं। वनराजियों के लिए लागू भूमि कानून को अमली जामा न पहनाए जाने की शिकायत एक प्रतिनिधि ने की। तय किया गया कि सम्मेलन में खेतों पर महिलाओं के मालिकाना हक की मांग का प्रस्ताव पारित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed